
राहुल गांधी कांग्रेस को जाति जनगणना का कितना फायदा दिला पाएंगे?
AajTak
राहुल गांधी जाति जनगणना के पक्ष में लगातार और जोरदार मुहिम चलाते आ रहे हैं, लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार के दांव से नई नई दावेदारी शुरू हो गई है - कांग्रेस को अब चौतरफा मुकाबला करना पड़ सकता है.
जाति जनगणना का असली लाभार्थी कौन और कब तक होगा, सामाजिक तौर पर ये सबसे बड़ा सवाल है. और, राजनीति के लिहाज से देखें तो भी वैसी ही सूरत समझ में आ रही है.
राजनीतिक फायदा लेने की होड़ तो कैबिनेट की मीटिंग में जाति जनगणना को मंजूरी मिलने की खबर आते ही शुरू हो गई थी, अब तो बात काफी आगे बढ़ चुकी है.
जाति जनगणना के फैसले में आने वाले बिहार चुनाव का असर तो महसूस किया ही गया, पटना में नजारे भी नजर आने लगे हैं. बिहार की राजधानी में उन सभी नेताओं के पोस्टर देखे जा रहे हैं, जो आगे बढ़कर जाति जनगणना का क्रेडिट ले रहे हैं.
जेडीयू के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया गया है. पोस्टर पर लिखा है, नीतीश ने दिखाया, अब देश ने अपनाया. प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद, जातिगत गणना, बिहार से लेकर भारत तक. केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी का तो स्वाभाविक दावा बनता है. बीजेपी कह रही है, आगामी जनगणना में जाति आधारित आंकड़े शामिल किये जाने के फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है.
विपक्षी खेमे में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. आरजेडी और कांग्रेस दोनो के दफ्तरों के बाहर भी पोस्टर लग गये हैं. और, अपने अपने नेताओं को बीजेपी के केंद्र सरकार दबाव डालकर काम कराने का श्रेय दिया जा रहा है. आरजेडी के एक पोस्टर में लिखा है, ‘लोग झुकते हैं, झुकाने वाला चाहिये. आखिरकार केंद्र सरकार ने लालू यादव और तेजस्वी यादव की बात मान ली… श्रेय लालू यादव और तेजस्वी यादव को जाता है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तो चार कदम आगे बढ़कर राहुल गांधी की तस्वीर का दुग्धाभिषेक ही कर डाला. कांग्रेस के पोस्टर में स्वाभाविक तौर पर जाति जनगणना का श्रेय राहुल गांधी को दिया गया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







