
'रावलपिंडी में भारत का राष्ट्रगान म्यूट...', भारत से टी-20 में हार और पिच को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में क्या छपा?
AajTak
रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से शिकस्त दी. इस हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया में हार की वजह पिच और पाकिस्तानियों की प्रतिक्रिया छाई हुई है. पाकिस्तानियों का कहना है कि अब उन्हें हार की आदत हो गई है.
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला हर क्रिकेट मुकाबला यूं तो दिलचस्प ही होता है लेकिन रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें भिड़ीं तब रोमांच देखते ही बन रहा था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 119 रन बनाए और जब पाकिस्तानी टीम खेलने उतरी तब एक समय मैच पूरी तरह से उनके चंगुल में नजर आ रहा था लेकिन आखिरी के 6 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने पूरी बाजी ही पलट दी और 6 रनों से भारत ने ये मैच जीत लिया. पाकिस्तान की हार की खबर पाकिस्तान की मीडिया में छाई हुई है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान एक जीती हुई बाजी हार गया.
'पाकिस्तानियों के दिल टूटे'
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपने एक लेख को शीर्षक दिया, 'भारत से टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तान में दिल टूटे.
समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से पाकिस्तानी अखबार ने लिखा, 'चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली हार के बाद सोमवार को पाकिस्तान के फैंस निराश हो गए. कुछ तो दो मैचों के बाद ही यह मान बैठे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में अब उनके लिए कुछ नहीं बचा है और वो हार गए हैं. रावलपिंडी में एक फैन ने कहा- पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खत्म हो गया है.'
'भारत के राष्ट्रगान के समय स्क्रीन म्यूट'
पाकिस्तानी अखबार ने लिखा कि रविवार को जैसे ही रात हुई, 15,000 दर्शकों की क्षमता वाले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भीड़ जमा हो गई. यहां एक बड़े स्क्रीन पर न्यूयॉर्क में होने वाले मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा था. दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता का आलम यह है कि जब मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान बज रहा था तब स्टेडियम में स्क्रीन को म्यूट कर दिया गया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









