
रामायण पर अब तक कितनी बनीं फिल्में-शोज? 109 साल पहले साइलेंट मूवी से शुरू हुआ था सफर
AajTak
1917 की ‘लंका दहन’ से लेकर 2026 की रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ तक, जानिए इस महाकाव्य पर बनी फिल्मों और टीवी शोज का 100 साल लंबा सफर. आखिर क्यों हर पीढ़ी को आकर्षित करती है रामायण की कहानी?
भारत का सबसे पवित्र और पुरानी महाकाव्य रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का हिस्सा है. भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की इस गाथा ने भारतीय सिनेमा को शुरुआत से ही गहराई से प्रभावित किया है.
सिनेमा के जन्म से लेकर आज तक, रामायण पर फिल्में और टीवी सीरियल्स बनते रहे हैं और ये सिलसिला आज भी जारी है. हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर रामायण की टीजर जारी हुई जिसे देख फैंस के बीच इस महाकाव्य का कभी ना खत्म होने वाला क्रेज दिखा. लेकिन क्या आप जानते हैं, इस पांच हजार साल पुरानी गाथा पर पहली फिल्म कब बनी थी. और अब तक भारत में इस पर कितनी फिल्में-शोज बने हैं?
पहली ‘रामायण’ फिल्म कब बनी थी?
रामायण पर बनी पहली फिल्म थी ‘लंका दहन’, जो साल 1917 में रिलीज हुई थी. इसे भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के ने बनाया था. यह एक साइलेंट फिल्म थी, यानी इसमें आवाज नहीं थी लेकिन फिर भी इसने इतिहास रच दिया.
1917 में बनी दादासाहेब फाल्के की मूक फिल्म ‘लंका दहन’ में अण्णा सालुंके ने ही राम और सीता की दोहरी भूमिका निभाई थी. वहीं गणपत जी शिंदे ने हनुमान का और डी.डी. दबके ने रावण की किरदार निभाई थी. यह भारतीय सिनेमा की पहली फिल्मों में से एक थी, जिसमें तकनीकी रूप हाई क्वालिटी रील का इस्तेमाल किया गया था.
कितनी फिल्में बन चुकी हैं?













