
रामलला के स्वागत को तैयार अयोध्या, देश में चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्रालय ने IRCTC को सौंपी जिम्मेदारी
AajTak
श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे इसलिए भारतीय रेलवे द्वारा पूरे देश में आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. देश के अलग-अलग राज्य से ट्रेन अयोध्या के लिए चलेंगी. इसके अलावा आईआरसीटीसी की तरफ से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे. इसलिए भारतीय रेलवे द्वारा पूरे देश में आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. देश के अलग-अलग राज्य से ट्रेन अयोध्या के लिए चलेंगी. इसके अलावा आईआरसीटीसी ने स्पेशल ट्रेनों की भी तैयारी की हुई है. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू वाहिनी सहित हिंदू संगठन इन ट्रेनों की बुकिंग करा सकेंगे.
राजस्थान से चार ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. रेलवे की अनुमति मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा. इन ट्रेनों को तीन से चार महीने के लिए चलाया जाएगा.
IRCTC चलाएगा अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे. इस कार्यक्रम को पूरे देश में उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. वहीं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्री लोगों को लगातार राम मंदिर में आने का न्योता दे रहे हैं. राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी ने लोगों को राम मंदिर में आने का न्योता दिया था. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राम मंदिर के दर्शन कर सकें. इसके लिए रेलवे की तरफ से भी विशेष प्लान तैयार किया गया है. रेलवे पूरे देश में आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. पहली बार आईआरसीटीसी की तरफ से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अजमेर से अयोध्या वाया बांदीकुई आगरा होते हुए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसी तरह से हिसार से रेवाड़ी रोहतक होते हुए अयोध्या, जोधपुर से जयपुर, अलवर, रेवाड़ी होते हुए अयोध्या और उदयपुर से जयपुर, दौसा, अलवर होते हुए अयोध्या के बीच ट्रेन चलाने के लिए चार रूट निर्धारित किए गए हैं. इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा. तीन से चार महीने के लिए इन ट्रेनों को साप्ताहिक व अलग-अलग समय अनुसार चलाया जाएगा. रेलवे के अधिकारियों ने कहा की अभी रुट व किराया फाइनल नहीं हुआ है. रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद किराया व रूट निर्धारित किया जाएगा. इसी तरह से देश के अलग-अलग राज्यों से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
इसके अलावा आईआरसीटीसी की तरफ से भी आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी. इन ट्रेनों को हिंदू संगठन अपने लोगों के लिए बुक करा सकेंगे. यह पूरी ट्रेन बुकिंग के आधार पर चलाई जाएगी. 22 जनवरी व उसके आसपास के समय में इन ट्रेनों का संचालन होगा. रेलवे के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा. देशभर से ट्रेन अयोध्या के लिए चलेंगी. इससे अयोध्या आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी. सरकार की इस पहल से लोगों में भीउत्साह देखने को मिल रहा है. अयोध्या की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें इस समय चल रही हैं. बड़ी संख्या में लोग राम मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. वहीं अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखने देश-विदेश से श्रद्धालु आने वाले हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





