
'राज ठाकरे को जवाब देने से पहले क्या उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मि से पूछा?', बीजेपी नेता नितेश राणे का तंज
AajTak
शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक साथ आने की संभावना पर नितेश राणे ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति ने महाराष्ट्र में जोरदार जीत हासिल की है और इसी वजह से हम उनके बीच किसी गठबंधन को लेकर चिंतित नहीं हैं.
महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बीच सुलह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच राज्य में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने रविवार को उद्वव ठाकरे पर तंज करते हुए पूछा कि क्या शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने से पहले अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे से सलाह ली थी, जिससे दोनों चचेरे भाइयों के बीच गठबंधन की अटकलें शुरू हो गई थीं.
'रश्मि ने कराया था पार्टी से बाहर'
पिछले कुछ दिनों से राज और उद्धव ने संभावित सुलह की अटकलों को हवा दी है और ऐसे बयान दिए हैं जिनसे संकेत मिलता है कि वे मामूली मुद्दों को नजरअंदाज कर महाराष्ट्र और मराठी 'मानुष' के हित में हाथ मिला सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 'पुराने झगड़े खत्म करने के लिए तैयार, लेकिन...', उद्धव ने राज ठाकरे के साथ आने के लिए रखीं ये शर्तें
पीटीआई के मुताबिक नितेश राणे ने एक पॉडकास्ट में कहा कि आपको उद्धव ठाकरे से पूछना चाहिए कि क्या उन्होंने एमएनएस के साथ हाथ मिलाने से पहले रश्मि ठाकरे की इजाजत ली थी, ऐसे फैसलों में उनकी राय ज्यादा मायने रखती है. मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि यह रश्मि ठाकरे ही थीं जिन्होंने राज ठाकरे को शिवसेना से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि उस समय दोनों चचेरे भाइयों के बीच कोई बड़ा मतभेद नहीं था.
नितेश राणे ने दावा किया राज ठाकरे से ज्यादा दिक्कत रश्मि ठाकरे को थी, न कि राज ठाकरे को. उन्होंने कहा कि फिर से राज ठाकरे के साथ आने से पहले उद्धव को पत्नी रश्मि ठाकरे की सहमति लेनी होगी. उन्होंने कहा कि जो भी शिवसेना को अंदर से जानते हैं, वह मेरी बात से इनकार नहीं करेंगे और इसके लिए मैं उद्धव ठाकरे को चुनौती देने को भी तैयार हूं.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







