
राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस को मिली 4 आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड, शिलांग ले जाकर होगी पूछताछ
AajTak
मजिस्ट्रेट शशांक सिंह ने चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस के हवाले किया. मेघालय पुलिस ने 7 दिन की ट्रांसिट रिमांड मांगी थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने स्वीकृत किया. मेघालय पुलिस सभी आरोपियों को आज देर रात शिलॉन्ग लेकर जाएगी.
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद को पुलिस ने सोमवार को मजिस्ट्रेट शशांक सिंह के सामने पेश किया. इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मेघालय पुलिस भी मजिस्ट्रेट के रेसिडेंसी स्थिति बंगले पर पहुंची थी. मजिस्ट्रेट शशांक सिंह ने चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस के हवाले किया. मेघालय पुलिस ने 7 दिन की ट्रांसिट रिमांड मांगी थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने स्वीकृत किया. मेघालय पुलिस सभी आरोपियों को आज देर रात शिलांग लेकर जाएगी.
एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया, 'उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से मेघायल पुलिस को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है. चौथे आरोपी आनंद को सागर, बीना से इंदौर लाया गया है, चारों को मेघालय पुलिस आज देर रात शिलांग ले जाएगी.'
यह भी पढ़ें: घर पर साथ रहना नहीं था पसंद, फिर भी बेटे को जबरन हनीमून पर ले गई सोनम... राजा रघुवंशी की मां के खुलासे सुन रह जाएंगे दंग!
मेघालय में क्या हुआ?
राजा रघुवंशी और सोनम की 11 मई को शादी हुई थी और दोनों 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय की यात्रा पर रवाना हुए. 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय वे लापता हो गए. 2 जून को रघुवंशी का शव एक खाई में पड़ा मिला और उनकी पत्नी सोनम लापता थी. दोनों के परिजनों ने आशंका जताई थी कि राजा रघुवंशी की हत्या करने वालों ने सोनम का अपहरण कर लिया होगा और उसे अवैध तरीके से भारत की सीमा से बाहर बांग्लादेश या म्यांमार ले गए होंगे. इस बीच पता लगा कि सोनम और राजा के अलावा मध्य प्रदेश के तीन और युवक आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद भी मेघालय गए थे. इन तीनों की मुलाकात सोनम से हुई थी. मेघालय पुलिस ने इन तीनों को पकड़ लिया, इसके बाद सोनम ने सोमवार सुबह यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया.
मेघालय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक को बताया कि सोनम (24) ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा की मदद से कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए और अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी. ये कॉन्ट्रैक्ट किलर्स थे आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद. इस बीच, सोनम के परिवार ने अपनी बेटी द्वारा राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या कराने के दावों को खारिज कर दिया है तथा मेघालय पुलिस पर उसे फंसाने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा है कि वे इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक दिन पहले ही इस मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय से कर चुके हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







