
'राजनीति में मां और बीवी को खो दिया,' 4 साल बाद पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ का छलका दर्द
AajTak
लंदन से चार साल बाद पाकिस्तान लौटे पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने शनिवार शाम एक बड़ी जनसभा की. यहां उन्होंने कहा, राजनीति के कारण मैंने अपनी मां और पत्नी को खो दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि जेल में सजा काटने के दौरान उन्होंने पत्नी की मौत की खबर का कैसे सामना किया था.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को चार साल बाद स्वदेश वापसी की. पाकिस्तान में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. नवाज शरीफ पहले दिन ही जोश में दिखे. एक ऐसा मौका भी आया, जब वो बेहद भावुक हो गए. उन्होंने शाम को मीनार-ए-पाकिस्तान में विशाल जनसभा को संबोधित किया और खुद को पाकिस्तान की जनता से जोड़ा. नवाज ने भूख-गरीबी और खराब अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही देश को वापस विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प भी लिया.
बता दें कि नवाज शरीफ (73 साल) ने साल 2019 में पाकिस्तान छोड़ दिया था और ब्रिटेन में जाकर रहने लगे थे. वहां वो चार साल से रह रहे हैं. हाल ही में नवाज को हाई कोर्ट ने जमानत पर छूट दी है, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में वापसी की और पहले दिन ही देश की जनता से मुखातिब हुए. नवाज शरीफ ने कहा, मैंने राजनीति के चक्कर में अपनी मां और बीवी को खो दिया है.
रैली में भावुक देखे गए नवाज शरीफ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने बताया कि जब वो जेल में बंद थे, तब बीवी की मौत की खबर मिलने पर उनका क्या हाल हो गया था. यह किस्सा सुनाते वक्त नवाज काफी भावुक हो गए. उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ की तरफ इशारा किया और कहा, आपके प्यार को देखने के बाद मैं अपना 'दुख और दर्द' भूल गया हूं. पीएमएल-एन सुप्रीमो ने कहा, भले ही मैं याद न रखना चाहूं. लेकिन कुछ घाव ऐसे होते हैं जो कभी भरते नहीं हैं.
'बीवी को एक फोन तक नहीं कर पाने का मलाल'
नवाज ने रुंधी आवाज में आगे कहा, मैंने अपनी मां और बीवी को राजनीति के कारण खो दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वो अपनी मां, पिता और बीवी को आखिरी बार नहीं देख सके और ना अंतिम विदाई दे पाए.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








