
रणवीर सिंह की तस्वीर पर दीपिका पादुकोण का कमेंट, दोनों का रोमांस देख फैंस हुए इम्प्रेस
AajTak
केवल दीपिका पादुकोण ने ही नहीं, अर्जुन कपूर, सोनू सूद, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी ने भी रणवीर की फोटोज पर कॉमेंट किया है. सोनू सूद ने फायर इमोजी बनाई है. वहीं, हिमेश रेशमिया ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "शानदार, जबरदस्त". अर्जुन कपूर ने रणवीर को हॉलीवुड का स्टैलियन (एक्टर का नाम) बताया.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में खुद की कुछ फोटोज शेयर कीं. इन फोटो में एक्टर ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर स्ट्रॉन्ग पोज दे रहे हैं. रणवीर सिंह की इन फोटोज पर पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी कॉमेंट किया है, जिसकी ज्यादा चर्चा हो रही है. दीपिका ने कैपिटल लेटर्स में लिखा, "माइन". इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई इमोजीज भी बनाई हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की फोटोज के साथ दीपिका के कॉमेंट की भी काफी चर्चा हो रही है.More Related News













