रणबीर कपूर से लेकर शाहिद कपूर तकः जब स्टार्स ने अटेंड की अपने एक्स की शादी
AajTak
बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप के किस्से तो चलते रहते हैं, लेकिन कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जो सारे गिले-शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में शरीक हुए. रिश्ते को एक खूबसूरत दोस्ती के रूप में आगे बढ़ाया.
बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप के किस्से तो चलते रहते हैं, लेकिन कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जो सारे गिले-शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में शरीक हुए. रिश्ते को एक खूबसूरत दोस्ती के रूप में आगे बढ़ाया. यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो अपने एक्स की शादी में शरीक हुए और उनका ऐसे सामना किया.
रणबीर कपूर का नाम सोनम कपूर संग जोड़ा गया था. दोनों के डेट करने की चर्चा थी. दोनों को फिल्म 'सांवरिया' के समय में प्यार हुआ. बाद में दोनों ने अपनी राह अलग कर ली. कहा जाता है कि रणबीर कपूर, सोनम की शादी में आलिया भट्ट संग शामिल हुए थे. आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे.













