
रक्षा-सुरक्षा और सैन्य ट्रेनिंग... पाकिस्तान पहुंचे सऊदी के आर्मी चीफ, मुनीर-शहबाज संग की बैठक
AajTak
सऊदी अरब के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल फैय्याद अल-रवैली ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीरव से मुलाकात कर रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की. सितंबर में हुए आपसी रक्षा समझौते के बाद यह दौरा काफी अहम है.
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच बढ़ती स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को एक नई दिशा देने वाला यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. सऊदी अरब के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, जनरल फ़ैय्याद बिन हामेद अल-रवैली पाकिस्तान पहुंचे और उन्होंने देश के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व, दोनों से लंबी बातचीत की.
सबसे पहले उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ से हुई. इस बातचीत में पाकिस्तान ने कहा कि वह सऊदी अरब के साथ रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को और गहरा करना चाहता है.
खास बात यह कि दोनों देश हाल ही में हुए 'रणनीतिक आपसी रक्षा समझौते' को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर हैं. यह समझौता बताता है कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है, तो दोनों मिलकर उसका जवाब देंगे. यह मॉडल पार्टनरशिप को ऑफिशियली और मजबूत सुरक्षा इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलता है.
इसके बाद, जनरल फैय्याद ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर पर मुलाकात की. दोनों नेताओं ने खासतौर से लंबे समय से चले आ रहे दोनों देशों के सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर बात की. उन्होंने रक्षात्मक सहयोग, सुरक्षा सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ प्रयासों को और बढ़ाने की जरूरत पर ज़ोर दिया.
जनरल फ़ैय्याद का पाकिस्तान दौरा केवल एक ऑफिशियल दौरा नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजिक तौर पर तैयार की गई एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति और सुरक्षा को प्रभावित करेगा. यह दौरा इस बात का संकेत भी था कि क्षेत्र में रणनीतिक रिश्तों के नए आयाम तेज़ी से उभर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जंग में अब पाकिस्तान को मिलेगा सऊदी अरब का सहारा, जानें- कितनी मजबूत है इस खाड़ी देश की सेना

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








