
'योगा से ही होगा', वे बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने फिट रहने के लिए लिया योग का सहारा
AajTak
इंटरनेशनल योग डे सभी धूम-धाम से मना रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो ट्रेडमिल पर पसीना बहाने में नहीं, बल्कि घर पर आराम से योग कर फिट रहने में यकीन रखते हैं. यह माइंडसेट दर्शाता है कि आप खुद के स्वास्थ्य को योग से बेहतर बना सकते हैं.
इंटरनेशनल योग डे सभी धूम-धाम से मना रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो ट्रेडमिल पर पसीना बहाने में नहीं, बल्कि घर पर आराम से योग कर फिट रहने में यकीन रखते हैं. यह माइंडसेट दर्शाता है कि आप खुद के स्वास्थ्य को योग से बेहतर बना सकते हैं. यह भी एक तरह की एक्सरसाइज होती है जो आपको स्वस्थ रखने के साथ फ्लेसिबल बनाती है. इसके अलावा यह स्ट्रेस को कम करने और लाइफ को पॉजिटिव आउटलुक देता है. भारतीय सेलेब्स इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल रखना पसंद करते हैं. एक्ट्रेस लारा दत्ता रियल लाइफ में खुद को काफी फिट रखती हैं. वह एक्सरसाइज के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करतीं. यह योग गुरु डियैन पांडे द्वारा ट्रेन की गई हैं. पिछले 10 साल से लारा रोज योग प्रैक्टिस करती हैं. लारा दत्ता ने प्रेग्नेंसी के दौरान प्रीनेटल योग भी किया था. हर रोज आज भी लारा दत्ता आधा घंटा योग को देती हैं.More Related News













