
'ये संबंध अटूट हैं...', भारत की दोस्ती का कायल हुआ रूस, कहा- पश्चिमी दबाव के बावजूद नहीं तोड़े संबंध
AajTak
रूस का यह बयान अमेरिकी दबाव के बीच आया है. पिछले महीने अमेरिका ने अधिकांश भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया, जिसमें 25% बेस लाइन टैरिफ के अलावा रूसी तेल और रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए दंड के रूप में अतिरिक्त 25% टैरिफ शामिल है.
रूसी विदेश मंत्रालय ने भारत की सराहना करते हुए कहा है कि नई दिल्ली ने मॉस्को के साथ सहयोग जारी रखने और संबंध तोड़ने के दबाव को ठुकराने का साहस दिखाया है. आरटी (रूस टुडे) के सवालों के जवाब में जारी बयान में मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी दबाव और धमकियों के बावजूद भारत रूस के साथ बहुआयामी सहयोग को जारी रखने और विस्तार देने का संकल्प दिखा रहा है.
रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, 'ईमानदारी से कहें तो इससे कुछ और की कल्पना करना मुश्किल है. रूस-भारत संबंध स्थिर और आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहे हैं. इसमें बाधा डालने का कोई भी प्रयास असफल ही होगा. पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद नई दिल्ली का रूस के साथ संबंध बनाए रखना न केवल हमारी मित्रता की लंबे समय से चली आ रही भावना और परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में रणनीतिक स्वायत्तता का भी प्रतीक है.'
यह भी पढ़ें: 'भारत रूसी तेल खरीदना बंद करे, अमेरिका टैरिफ संकट सुलझा लेगा', ट्रंप के मंत्री का बयान
भारत के साथ हमारे संबंध विश्वसनीय हैं: रूस
मॉस्को ने दावा किया कि रूस और भारत के बीच साझेदारी संप्रभुता के सर्वोच्च मूल्य और राष्ट्रीय हितों की प्राथमिकता पर आधारित हैं, यही कारण है कि ये संबंध विश्वसनीय हैं. रूसी अधिकारियों ने बताया कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जॉइंट प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं. इनमें सैन्य उत्पादन, मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन, परमाणु ऊर्जा और रूसी आयल एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स में भारतीय निवेश शामिल हैं.
रूस का यह बयान अमेरिकी दबाव के बीच आया है. पिछले महीने अमेरिका ने अधिकांश भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया, जिसमें 25% बेस लाइन टैरिफ के अलावा रूसी तेल और रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए दंड के रूप में अतिरिक्त 25% टैरिफ शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि भारत के रूस से ऊर्जा आयात ने अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित किया है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








