
'ये दोस्ती वैश्विक भलाई के लिए...', मैक्रों के साथ डिनर के दौरान बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है. साथ ही कहा कि आज हमारे संबंधों में हर दिशा में सुधार हो रहा है. मैंने मैक्रों के साथ मिलकर हमारी मित्रता के अगले 25 वर्षों के लिए रोडमैप तैयार किया है. यह दोस्ती वैश्विक भलाई के लिए है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया. प्रधानमंत्री मोदी रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पेरिस के लौवर संग्रहालय पहुंचे. यहां मैक्रों और फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों ने उनका वेलकम किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं बैस्टिल दिवस पर फ्रांस के लोगों को बधाई देता हूं. फ्रांस के लोगों के साथ बैस्टिल दिवस मनाना मेरे लिए खुशी और गर्व की बात थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है. मैं इस सम्मान के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों को धन्यवाद देता हूं.
पीएम ने कहा कि मुझे हिघेश सिविलेन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, यह मेरे और 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय है. मैं इस सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बैस्टिल दिवस दुनिया भर में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है. इन मूल्यों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया है. इन मूल्यों को संविधान में स्थान दिया गया और वर्तमान में ये मूल्य हमारा मार्गदर्शन करते हैं. आज हमारे संबंधों में हर दिशा में सुधार हो रहा है. मैंने मैक्रों के साथ मिलकर हमारी मित्रता के अगले 25 वर्षों के लिए रोडमैप तैयार किया है. यह दोस्ती वैश्विक भलाई के लिए है.
इससे पहले PM मोदी और मैक्रों ने शुक्रवार को एलिसी पैलेस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान रणनीतिक साझेदारी के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई. एजेंडा में रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, संस्कृति और द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्र शामिल थे. इस दौरान भारत की G20 अध्यक्षता, इंडो-पैसिफिक से जुड़े मुद्दों और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








