
'ये तो नकल करती हैं', UAE की मंत्री और मरियम नवाज को लेकर क्यों भिड़ गए पाकिस्तानी?
AajTak
UAE की मंत्री रीम बिंत इब्राहिम अल हाशिमी ने संयुक्त राष्ट्र में भाषण दिया है जिसकी खूब तारीफ हो रही है. इसी बीच पाकिस्तान में उनके भाषण का वीडियो काफी वायरल है. लोग उनकी वीडियो देख कह रहे हैं कि वो बिल्कुल मरियम नवाज जैसी लगती हैं. मरियम नवाज पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की वरिष्ठ नेता हैं.
इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम बिंत इब्राहिम अल हाशिमी का एक वीडियो पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अल हाशिमी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करती दिख रही हैं. पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स यूएई की राज्य मंत्री को लेकर कह रहे हैं कि उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज की स्टाइल कॉपी कर ली है.
वायरल वीडियो में यूएई की मंत्री जिस तरीके से अपना भाषण दे रही हैं, उनके बोलने की शैली, कपड़ा पहनने का ढंग और हेयर स्टाइल काफी हद तक मरियम नवाज की तरह दिख रहा है. गौर से न देखने पर कोई भी धोखा खा जाए कि यह मरियम नवाज हैं या अल हाशिमी. दोनों के बीच हैरान करने वाली समानता को लेकर पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स खूब टिप्पणियां कर रहे हैं.
जहां पीएमएल-एन के समर्थक कह रहे हैं कि अल हाशिमी ने मरियम नवाज की स्टाइल कॉपी की है तो वहीं, विरोधी कह रहे हैं कि मरियम अल हाशिमी को कॉपी करती हैं.
'मरियम नवाज को कॉपी करती हैं UAE की मंत्री'
पाकिस्तान के पत्रकार सैफ अवान ने यूएई की मंत्री का वीडियो शेयर करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री मरियम नवाज की स्टाइल कॉपी करती हैं.'
मजहर चौधरी पीएमएल-एन ऑफिशियल नाम के यूजर ने भी लिखा कि अल हाशिमी मरियम नवाज की कॉपी करती हैं और उन्ही की तरह दिखती हैं.'

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








