
ये इस्लामिक मुल्क करता है विदेशियों से सबसे ज्यादा नफरत, 40 फीसदी से ज्यादा लोग नहीं चाहते अल्पसंख्यक पड़ोसी
AajTak
बहुत से देशों में भारतीय खासकर हिंदू हेट क्राइम झेल रहे हैं. अब तक अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से ये शिकायत आती रही. लेकिन नस्लीय हिंसा पर ताजा स्टडी कुछ और ही कहती है. इसके मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा नस्लभेद ईरान में है. वर्ल्ड वैल्यूज सर्वे (WVS) कहता है कि वहां ज्यादातर लोग अपने बगल में दूसरे देश के लोगों को सह नहीं सकते.
दुनिया में लगातार बढ़ती नस्लीय नफरत के बीच एक वीडियो वायरल हो रही है. इसमें अमेरिकी पुलिस अधिकारी एक भारतीय छात्रा की मौत का मजाक बना रहा है. वो कहता है कि उसकी जिंदगी बेकार थी, और बस एक चेक देने से काम हो जाएगा. 23 साल की जाह्नवी कंडुला की मौत पर हंसते हुए अधिकारी को लेकर भारतवंशियों में भारी गुस्सा है. खुद अमेरिकी सरकार को मामले की जांच का आश्वासन देना पड़ा. वैसे रेसिज्म के मामले में जो देश अव्वल है, उसका जिक्र कम ही आता है.
कहां है सबसे ज्यादा भेदभाव
दुनिया के सौ देशों में काम कर रही डेटाबेस संस्था वर्ल्ड वैल्यूज सर्वे (WVS) और लंदन के किंग्स कॉलेज ने मिलकर एक सर्वे किया. वे यह समझना चाहते थे कि दुनिया में सबसे ज्यादा नस्लभेद कहां है. मानकर चला जा रहा था कि ब्रिटेन या अमेरिका इसमें ऊपर रहेंगे, लेकिन नतीजा कुछ और भी था. इसके लिए 24 बड़े देश लिए गए, जहां दुनिया के हर कोने से लोग पढ़ने या काम की तलाश में आते हैं.
ईरान में 42 फीसदी बहुसंख्यकों में है नफरत
मिडिल ईस्टर्न देश ईरान के बारे में पता लगा कि वहां की बड़ी आबादी विदेशियों से दूर-दूर रहती है. मुस्लिम मेजोरिटी वाले देश में करीब 42 प्रतिशत लोगों ने बाहरी लोगों के लिए भेदभाव वाली बातें की. इसके बाद 32 फीसदी के साथ रूस दूसरे, जबकि 30 फीसदी के साथ जापान का नंबर है. चौथे नंबर पर चीन है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










