
यूक्रेन में बड़ा हादसा, बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 3 मंत्रियों सहित 16 की मौत
AajTak
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया. इसमें यूक्रेन के कई अधिकारियों समेत 16 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. दरअसल, जहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है वहां रिहायशी इमारतें भी थीं.
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया. हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 3 मंत्रियों की मौत हो गई है. मरने वालों की तादाद 16 बताई जा रही है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. हेलिकॉप्टर पर कुल 9 लोग सवार थे. यूक्रेन का पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रहा है. हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए नजतीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कीव के पास जहां यह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतें थीं. इसलिए अनुमान है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृहमंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है. हादसा कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में हुआ है.
यूक्रेन की पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेंको ने पॉलिटिको को बताया कि इस हादसे में यूक्रेन की सरकार से जुड़े 3 मंत्रियों की मौत हुई है. इनमें यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उनके पहले डिप्टी येवेन येनिन और स्टेट सेक्रेट्री यूरी लुबकोविच शामिल हैं. कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि दुर्घटना दुर्घटना के समय किंडरगार्टन (बच्चों के स्कूल) में बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे. कुलेबा ने आगे कहा कि इस हादसे में 22 लोग घयाल भी हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं.
हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का हिस्सा था. दुर्घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हादसे पर ना ही अब तक रूस की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही यूक्रेन ने इसे रूसी हमला करार दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस के डिप्टी चीफ किरिलो टिमोशेंको ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








