
यूक्रेन पर पुतिन ने बदली रणनीति, ऊर्जा ठिकानों को कर रहे टारगेट, 30% एनर्जी प्लांट तबाह
AajTak
यूक्रेन में जगह-जगह रूस की सेना मिसाइलें गिरा रही है. वहीं, अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी रणनीति बदल दी है और यूक्रेन के एनर्जी ठिकानों को टारगेट किया जा रहा है. यूक्रेन का दावा है कि 10 अक्टूबर से अब तक रूसी सेना की बमबारी में 30% एनर्जी ठिकाने तबाह हो चुके हैं.
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में एक बार फिर हाहाकार मचा हुआ है. पार्क, यूनिवर्सिटी, फुटपाथ... हर जगह रूसी मिसाइलों के हमले जारी हैं. इतना ही नहीं, रूस की मिसाइलें यूक्रेन के एनर्जी ठिकानों को भी टारगेट कर रहीं हैं. ये दिखाता है कि यूक्रेन को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी रणनीति बदल दी है.
इस साल 24 फरवरी को जब पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग का ऐलान किया था, तो उन्होंने इसे 'स्पेशल ऑपरेशन' बताया था. हालांकि, इस कथित स्पेशल ऑपरेशन में रूस ने यूक्रेन में जमकर तबाही मचाई है.
अब एक बार फिर यूक्रेन में तबाही मचनी शुरू हो गई है. ये हमले 10 अक्टूबर के बाद से और तेज हो गए हैं. 8 अक्टूबर को रूस की शान कहे जाने वाले क्रीमिया के कर्ज स्ट्रेट ब्रिज पर खतरनाक हमला हुआ. रूस ने यूक्रेन पर हमले का आरोप लगाया. जिस समय हमला हुआ, उस समय ब्रिज से कार्गो ट्रेन गुजर रही थी. इस हमले ने ब्रिज को तबाह कर दिया. माना जा रहा है कि इस हमले से यूक्रेन ने रूस को 'मनोवैज्ञानिक चोट' पहुंचाई है.
क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बदले में 10 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन पर 84 मिसाइलें बरसाईं. बमों की मार से सड़कें, चौक चौराहे, पार्क, यूनिवर्सिटी, टूरिस्ट साइट तबाह हो गईं. और अब यूक्रेन के एनर्जी ठिकानों को टारगेट किया जा रहा है.
30% एनर्जी प्लांट तबाह
यूक्रेन के एनर्जी ठिकानों पर रूसी बमबारी जारी है. यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमेन हैलुशेंको ने एक न्यूज चैनल को बताया कि इस जंग में ये पहली बार है जब रूस एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर से अब तक रूसी बमबामीर में यूक्रेन का 30% एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










