
यूक्रेन ने अपने अंदर समाए कई 'बूचा', जमीन के अंदर से मिल रहे शव
AajTak
यूक्रेन में इस समय हर जगह बूचा जैसी परिस्थिति पैदा हो गई है. जगह-जगह शव पड़े हैं, जगह-जगह चीख-पुकार है और सिर्फ विनाश लीला देखने को मिल रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इसे नरसंहार बता रहे हैं.
रूसी फौज तो कीव में दाखिल नहीं हो पाई.. लेकिन आसपास के इलाके में वो छोड़ गयी है विनाश का पूरा साजो-सामान. रूसी फौज के जाने के बाद यूक्रेन की सेना चप्पे-चप्पे की जांच में जुटी हैं, कि कहीं रूस के सैनिक विस्फोटक छोड़कर तो नहीं चले गए.
पूरी दुनिय़ा की निगाहें तो इस वक्त बूचा पर हैं लेकिन यूक्रेन अपने आप में कई बूचा को समेटे हुए है. मोताइझिन गांव से जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उसने सभी को अंदर तक झकझोर दिया है. यहां जमीन के भीतर से शव मिल रहे हैं. रूसी फौज के जाने के बाद जब लोग यहां पहुंचे तो जमीन के अंदर दबाए गए शवों को देखकर सकते में आ गए.
यहां की भयावह हालात के बारे में स्थानीय निवासी आइहोर ने बताया है कि उस गड्ढे में मेरे परिवार वालों के शव पड़े हैं. मुझे नहीं पता उन्हें क्यों मारा गया. वो तो अच्छे लोग थे, शांति में विश्वास रखने वाले लोग थे.
जैसे-जैसे यूक्रेनी फौज इलाकों को अपने कब्जे में लेती जा रही, रूसी फौज के अत्याचारों का खुलासा होता जा रहा है. कीव से ही सटे होसटोमेल एयरपोर्ट की तस्वीर तो और भी भयावह है. एयरपोर्ट के हैंगर में लगे तमाम विमानों का रूसी हमले में खस्ताहाल हो चुका है. भारी आर्टिलरी हमले में मृया समेत तमाम विमान जलकर बर्बाद हो गए. मृया विमान अपने साथ ढाई सौ टन सामान ढोने की क्षमता रखती थी,लेकिन तीन बिलियन डॉलर से भी महंगा ये विमान अब इस्तेमाल लायक नहीं रह गया.
चालीस दिन की जंग में रूस ने यूक्रेन को लगभग नेस्तनाबूद कर दिय़ा है. शहर-शहर विनाश. नाटो में जाने की जेलेंस्की जिद की यूक्रेन को इतनी महंगी कीमत चुकानी होगी, शायद ही किसी ने सोचा था. अब जब इस स्तर की बर्बादी हो चुकी है तो जेलेंस्की सिर्फ सवाल पूछ रहे हैं, वे अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
जेलेंस्की पूछ रहे हैं... क्या यही है पुतिन का स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन जो था तो यूक्रेन की सेना के खिलाफ था... क्या हुआ पुतिन के उन दावों का जिसने रिहायशी इलाकों को श्मशान बना दिया... वो सनक जिसने सड़कों पर बेकसूर लोगों की लाशें बिछा दी. जेलेंस्की के मुताबिक रूसी फौज ने सिर्फ बूचा में ही नहीं बल्कि पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर नरसंहार किया है. उनके मुताबिक 80 साल पहले हिटलर की नाजी फौज ने जितना जुल्म नहीं किया था वो पुतिन की फौज ने कर डाला है

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








