
'यूक्रेन को बहुत जमीन मिलने वाली है...', ट्रंप ने दिया युद्ध खत्म करने का संदेश, कहा-पुतिन के साथ अच्छे संबंध
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने इस दिशा में पुतिन, जेलेंस्की और उनके यूरोपीय सहयोगियों के साथ बैठकें कीं. ट्रंप ने युद्ध समाप्ति का संदेश दिया और कहा कि उनके पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच बीते साढ़े तीन साल के अधिक समय से भी जंग जारी है. इस युद्ध पर विराम लगाने के लिए अब कोशिशें तेज कर दी गई हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध समाप्त करने की दिशा में कदम उठाएंगे. लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पुतिन शायद समझौता करना ही न चाहें, और इससे उनके लिए 'कठिन स्थिति' पैदा हो सकती है.
अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल फॉक्स न्यूज से बातचीत करते हुए ट्रंप बोले - मुझे नहीं लगता कि समझौता करना कोई बड़ी समस्या होगी. मुझे लगता है कि पुतिन इससे थक गए हैं. पर आप कभी नहीं जान सकते. पुतिन की रणनीति अगले कुछ सप्ताह में स्पष्ट हो जाएगी. संभव है कि वह समझौता नहीं करना चाहें. अमेरिका के सैनिक यूक्रेन नहीं भेजे जाएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे समय बर्बाद नहीं करना चाहते और सिर्फ युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. यूक्रेन हमेशा रूस और यूरोप के बीच एक बफर के रूप में रहा है. युद्ध के समाधान में कुछ सुरक्षा उपाय होंगे, लेकिन यह NATO नहीं हो सकता. यूरोप युद्ध में लोगों को जमीन पर भेजने को तैयार है.
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: ट्रंप ने यूरोप के नेताओं को करवाया इंतजार? ये फोटो AI से बनी है
अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि यूक्रेन को बहुत जमीन मिलने वाली है. यूक्रेन को NATO में शामिल होने की मांग नहीं करनी चाहिए थी. जेलेंस्की के व्हाइट हाउस के दौरे के बाद कहा था कि पुतिन और जेलेंस्की की बैठक अब संभव हो सकती है.
दूसरी ओर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय सहयोगियों को सुरक्षा गारंटी के वादा करने के लिए धन्यवाद किया है. जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में हुई बातचीत को यूरोप के 80 सालों के सबसे घातक संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








