
यूक्रेन को ट्रंप का 'Final Offer', जेडी वेंस ने दी चेतावनी, 'या तो हां कहो या फिर अमेरिका...'
AajTak
यूक्रेन समस्या के समाधान के लिए बुधवार को लंदन में बैठक चल रही है. इस बैठक में यूक्रेनी प्रतिनिधियों के समक्ष ट्रंप का फाइनल ऑफर पेश किया गया है. भारत आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ऑफर को लेकर यूक्रेन को चेतावनी भी दे डाली है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को अपना अंतिम प्रस्ताव (Final Offer) दिया है. इस ऑफर में कहा गया है कि अमेरिका क्रीमिया को रूसी क्षेत्र मानने के लिए तैयार है और वो लुहांस्क, दोनेत्स्क के साथ-साथ जापोरोज्जिया और खेरसॉन पर भी रूसी कंट्रोल को अनौपचारिक रूप से ही सही, लेकिन मानने के लिए तैयार है. भारत दौरे पर आए अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस ऑफर के संबंध में रूस और यूक्रेन को चेतावनी भी दी है कि वो या तो यह ऑफर स्वीकार करे या फिर अमेरिका इस शांति समझौता वार्ता से ही बाहर हो जाएगा.
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बुधवार को यूक्रेन मुद्दे पर एक बैठक चल रही है जिसमें ट्रंप के फाइनल ऑफर को यूक्रेन के समक्ष पेश किया गया है. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले ही कह दिया है कि वो यूक्रेन में रूस के कब्जाए इलाकों को मान्यता देने वाले किसी भी ऑफर को स्वीकार नहीं करेंगे.
इसी बीच जेडी वेंस ने यूक्रेन और रूस को चेतावनी देते हुए कहा है, 'अब समय आ गया है कि या तो वो (रूस, यूक्रेन) हां कहें या फिर अमेरिका इस प्रक्रिया से दूर हो जाए.'
क्या है ट्रंप के फाइनल ऑफर में?
जानी-मानी इन्वेस्टिगेटिव न्यूज वेबसाइट एक्सियोस (Axios) ने मंगलवार को मामले से संबंधित अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रंप का फाइनल ऑफर एक पेज का डॉक्यूमेंट है. इस डॉक्यूमेंट को कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चार घंटे की बैठक के बाद तैयार किया था. पिछले हफ्ते पेरिस में यूक्रेनी अधिकारियों के सामने इस डॉक्यूमेंट को प्रस्तुत किया गया था.
ट्रंप के फाइनल ऑफर में क्रीमिया को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता देने की बात कही गई है. 2014 में यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन के हिस्से क्रीमिया पर कब्जा किया था. फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र (दोनेत्स्क और लुहांस्क), जापोरिज्जिया और खेरसॉन पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है. नए ऑफर में ट्रंप इन चार इलाकों में भी रूसी नियंत्रण को अनौपचारिक रूप से स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







