
यूक्रेन को चुकानी होगी कीमत! न्यूक्लियर चीफ की हत्या ने पुतिन को दे दिया अटैक का मौका?
AajTak
यूक्रेन दरअसल इगोर को युद्ध अपराधी मानता है. यूक्रेन का मानना है कि इगोर कई बार खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल उनके देश के खिलाफ कर चुका है. रूस के न्यूक्लियर प्रोग्राम से पहले वह देश के रेडिएशन, केमिकल और जैविक हथियारों जैसे विभागों की कमान भी संभाल चुके हैं.
रूस की राजधानी मॉस्को में राष्ट्रपति भवन से महज सात किलोमीटर दूर पुतिन के बेहद करीबी और न्यूक्लियर प्रोग्राम चीफ की हत्या ने तहलका मचा दिया है. पुतिन खफा हैं क्योंकि यूक्रेन ने बेहद सटीक प्लानिंग के साथ इगोर किरिलोव का कत्ल किया. ऐसे में फिर से कयास लगने लगे हैं कि क्या इस घटना से तिलमिलाए पुतिन यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक करने से भी नहीं हिचकेंगे?
मॉस्को में तड़के लगभग छह बजे रूस के न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर अपने असिस्टेंट के साथ अपार्टमेंट से बाहर निकले. वह कुछ ही दूर चले होंगे कि वहां पास में खड़े स्कूटर में ब्लास्ट हो गया. दोनों ही मौके पर ही मौत हो गई. इससे पहले कि इस घटना पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहस शुरू होती यूक्रेन की सीक्रेट सर्विस ने हमले की जिम्मेदारी ले ली.
यूक्रेन ने क्यों उठाया ये कदम?
यूक्रेन दरअसल इगोर को युद्ध अपराधी मानता है. यूक्रेन का मानना है कि इगोर कई बार खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल उनके देश के खिलाफ कर चुका है. रूस के न्यूक्लियर प्रोग्राम से पहले वह देश के रेडिएशन, केमिकल और जैविक हथियारों जैसे विभागों की कमान भी संभाल चुके हैं. ब्रिटेन यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर इगोर पर बैन भी लगा चुके हैं.
क्या जेलेंस्की ने खोद ली अपनी कब्र?
इगोर किरिलोव सिर्फ रूस के न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ ही नहीं थे बल्कि वह पुतिन के करीबी और उनके सिपहसालार भी थे. पुतिन उन पर अथाह भरोसा करते थे. वह उन चंद लोगों में शामिल थे, जो पुतिन से सीधे संपर्क में थे. यूक्रेन के खिलाफ रूस की रणनीति में इगोर केंद्रीय भूमिका में थे.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








