
यूक्रेन के राष्ट्रपति का भावुक वीडियो! कहा- मैं और मेरे पत्नी-बच्चे दुश्मन का नंबर वन टारगेट लेकिन हम गद्दार नहीं
AajTak
Russia Ukraine Conflict: रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेस्की ने एक भावुक वीडियो में कहा है कि वो और उनका परिवार यूक्रेन में है. उन्होंने कहा है कि उनका परिवार गद्दार नहीं है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस उन्हें खत्म करना चाहता है और यूक्रेन को राजनीतिक रूप से बर्बाद करना चाहता है.
यूक्रेन पर गुरुवार को शुरू हुए रूसी हमले के बाद देश में तबाही का मंजर है. रूस यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरने की कोशिश में है. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो संदेश सामने आया है जिसमें वो अपनी पत्नी और बच्चों की बात करते हुए बेबस और भावुक नजर आ रहे हैं. जेलेंस्की कह रहे हैं कि रूस के निशाने पर सबसे पहले मैं हूं और दूसरे नंबर पर मेरा परिवार है. जेलेंस्की ने यूक्रेनी अधिकारियों को चेतावनी भी दी है कि रूस राजधानी कीव में घुस चुका है. जेलेंस्की का कहना है कि वो और उनका परिवार गद्दार नहीं है और यूक्रेन छोड़कर नहीं भागेंगे.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








