
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने कर दी ऐसी मांग, मोदी सरकार के सामने धर्मसंकट
AajTak
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर भारत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को जी-20 की बैठक को संबोधित करने का अवसर देता है तो उन्हें खुशी होगी. उन्होंने कहा है कि भारत और यूक्रेन के संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने की जरूरत है, हमने दरवाजा खटखटाया है लेकिन अब यह भारत पर है कि वो अपने घर का दरवाजा खोले.
भारत दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झारपोवा ने अपने एक बयान से भारत को धर्मसंकट में डाल दिया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने में खुशी होगी. उन्होंने जी-20 के इस साल के मेजबान भारत से यह भी कहा कि यूक्रेन के प्रतिनिधियों को भी जी-20 की बैठकों में शामिल किया जाए क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है.
सरकारी फंड से चलने वाले थिंक टैंक इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स में बोलते हुए उन्होंने यह बातें कहीं. उनका यह प्रस्ताव भारत को एक बड़े धर्मसंकट में डाल गया क्योंकि इससे पहले भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भी यूक्रेन के राष्ट्रपति को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने की अनुमति देने के पक्ष में वोटिंग की थी जबकि रूस ने उसके खिलाफ वोट किया था.
भारत ने हालांकि, सफाई देते हुए कहा था कि मतदान किसी के खिलाफ नहीं किया गया है. मतदान रूस या यूक्रेन के बारे में नहीं था बल्कि वोटिंग जेलेंस्की के यूएन की सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेने को लेकर थी.
बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन को जेलेंस्की ने किया था संबोधित
जेलेंस्की ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था. अब उनकी उप विदेश मंत्री ने भारत को प्रस्ताव दे डाला है कि वो जी-20 मीटिंग में जेलेंस्की को बोलने का मौका दे. भारत अगर ऐसा करता है तो यह रूस को नाराज करने वाली बात हो सकती है.
झापरोवा ने कहा कि एक वैश्विक नेता और जी-20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में भारत शांति स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है. साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय अधिकारी जल्दी ही यूक्रेन का दौरा करेंगे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







