
यूएई ने अहम बैठक में सऊदी अरब को क्यों नहीं बुलाया, उठ रहे कई सवाल
AajTak
अमीराती क्षेत्रीय नेतृत्व को प्रदर्शित करने के लिए बुधवार को यूएई ने एक बैठक बुलाई थी. खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों में सऊदी अरब और कुवैत ही ऐसे देश थे जो इस बैठक में उपस्थिति नहीं हुए. सऊदी अरब और कुवैत का इस बैठक में शामिल नहीं होना यह दर्शाता है कि गंभीर नकदी संकट झेल रहे मिस्र को ये दोनों देश और अधिक मौद्रिक सहायता प्रदान करने से हिचक रहे हों. वहीं, कुछ टिप्पणीकारों का मानना है कि यह बैठक गल्फ देशों में क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच चल रहे संघर्ष को दर्शाता है.
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने मध्य-पूर्व में स्थिरता और समृद्धि पर चर्चा के लिए बुधवार को एक बैठक बुलाई थी. यूएई सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस बैठक में बहरीन, ओमान, कतर, मिस्र और जॉर्डन शामिल हुए.
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों में सऊदी अरब और कुवैत ही ऐसे देश थे जो इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए. इस बैठक में सऊदी अरब और कुवैत की गैर-मौजूदगी को लेकर कई विश्लेषक सवाल खड़े कर रहे हैं और इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं.
यूएई सरकार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, इस बैठक में कई क्षेत्रीय, राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. हालांकि, सबसे ज्यादा फोकस आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहा.
खासकर, मिस्र और जॉर्डन ने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया.
हालांकि, मिस्र और जॉर्डन दोनों देश जीसीसी (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल) के सदस्य नहीं हैं. लेकिन गंभीर आर्थिक संकट से उबरने के लिए खाड़ी देशों से अतिरिक्त कर्ज की मांग कर रहे हैं.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने दिसंबर में कहा था कि आईएमएफ की ओर से मिस्र को मिलने वाला नया कर्ज जीसीसी से मिली वित्तीय मदद पर निर्भर करेगा. आईएमएफ ने जॉर्डन की मदद के लिए भी अन्य देशों को आगे आने के लिए कहा था.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







