
युद्धविराम पर आज रूस-अमेरिका की वार्ता... अल्टीमेटम के आगे झुकने के मूड में नहीं पुतिन, जेलेंस्की ने ट्रंप से की बात
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप से युद्ध समाप्ति, रूस पर प्रतिबंध और 30 अरब डॉलर की ड्रोन डील पर बातचीत की. ट्रंप ने पुतिन को 8 अगस्त तक शांति का अल्टीमेटम दिया है, ऐसा नहीं करने पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. जेलेंस्की ने रूस पर सीजफायर प्रस्तावों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से युद्ध विराम करने, रूस पर प्रतिबंध और अमेरिका-यूक्रेन ड्रोन डील को अंतिम रूप देने पर बातचीत की है. दोनों नेताओं की बात ऐसे समय में हुई है जब यूक्रेन में शांति के लिए ट्रंप की 8 अगस्त की डेडलाइन करीब है. इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ट्रंप के अल्टीमेटम के सामने झुकने के मूड में नहीं हैं - जहां उन्होंने अपना टारगेट सेट कर रखा है.
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक X पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप को रूस के कीव और अन्य शहरों और समुदायों पर हमलों की पूरी जानकारी है." उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप हाल के हफ्तों में व्लादिमीर पुतिन के प्रति नाराजगी जता चुके हैं और उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को 8 अगस्त तक शांति स्थापित करने की डेडलाइन दे रखी है, ऐसा नहीं करने पर उन्हें कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा." मसलन, युद्धविराम को लेकर अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ आज, बुधवार को मॉस्को में रूसी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.
यह भी पढ़ें: रूसी युद्ध में इस्तेमाल हो रहे भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स... यूक्रेन ने जताया विरोध तो भारत ने दिया ऐसा जवाब
अपने एक्स पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप "फ्रंटलाइन की स्थिति को अच्छी तरह जानते हैं" जो पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में 1,000 किलोमीटर (620 मील) तक फैली हुई है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन लंबे समय से अमेरिका के तत्काल सीजफायर प्रस्ताव का समर्थन करता रहा है और लड़ाई रोकने के लिए कई प्रारूप सुझाए हैं.
आसमान में शांति के लिए ट्रंप से की बात
जेलेंस्की ने कहा, "हमने रूस से बातचीत कर आसमान में शांति, मिसाइल और ड्रोन हमले रोकने और खासतौर पर नागरिक ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र पर हमले न करने का प्रस्ताव दिया है." उन्होंने आरोप लगाया कि "रूस ने इन सभी प्रस्तावों का उल्लंघन किया और वह भी बेहद निंदनीय तरीके से."

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






