
म्यांमार में भूकंप के दो झटके, 4.7 तीव्रता का सबसे तेज कंपन, दहशत में लोग
AajTak
म्यांमार में मंगलवार को दो भूकंप आए, पहला भूकंप की तीव्रता 4.7 और दूसरा भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई. जानमाल की तत्काल कोई हानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और इमरजेंसी तैयारियों पर जोर दे रहा है. लोगों को सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है.
म्यांमार में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मंगलवार को दो भूकंप आए, जिनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, पहला भूकंप मंगलवार दोपहर को आया, जिसके बाद शाम को 4.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया.
एनसीएस के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई, जो भारतीय समयानुसार शाम को 4 बजकर 31 मिनट पर आया. भूकंप की तीव्रता 4.7 रही. शाम को आए दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.5 थी, जो भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 57 मिनट पर दर्ज की गई.
हालांकि इन भूकंपों से जानमाल के नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन भूकंप वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है. म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के भूकंप संभिवत क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर छोटे-मोटे झटके महसूस किए जाते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसे भूकंप सतह के नीचे की प्लेटों की गति के कारण होते हैं.
यह भी पढ़ें: Myanmar earthquake: एक ओर भूकंप की मार, ऊपर से एयरस्ट्राइक का प्रहार... कैसे म्यांमार में अधर में हैं जिंदगियां?
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और भूकंप के लिए तैयारियों और आपातकालीन उपायों पर जोर दिया जा रहा है. भारत समेत दुनिया के अन्य देशों से भी आपदा दल म्यांमार पहुंचे हैं. वह स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं.
ऑपरेशन ब्रहा से भारत कर रहा है म्यांमार की मदद

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









