
मौत के बाद भी बढ़ रहे सुशांत सिंह राजपूत के फॉलोअर्स, 9 मिलियन से 13 मिलियन तक पहुंचे
AajTak
सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट को 'मेमोरलाइज्ड' कैटेगरी में डाल दिया गया है. किसी के गुजर जाने के बाद उनकी याद में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सहेज कर रखा जाता है जिसे मेमोरलाइज्ड कैटेगरी कहते हैं. इसपर 'रिमेंबरिंग' भी लिखा गया था.
कुछ लोग मरने के बाद भी अमर रहते हैं. सुशांत सिंह राजूपत भी ऐसे शख्स हैं जिनके जाने के बाद भी वे अपने करोड़ों चाहने वालों के दिल में धड़क रहे हैं. आज सुशांत की पहली पुण्यतिथि है. इस बेहद खास दिन को उनके फैंस ने हर तरीके ये यादगार बनाने की कोशिश की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सबसे पॉपुलर मीडियम इंस्टाग्राम में आज भी सुशांत के फैंस की तादाद करोड़ों में है. सुशांत की मौत के वक्त यह 9 मिलियन था जो कि अब खबर लिखने तक 13.3 मिलियन के आंकड़े को छू चुका है. सुशांत की मौत से पहले इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 9 मिलियन थी और चार दिन बाद दो मिलियन फॉलोअर्स और जुड़ गए थे. आज एक साल बाद उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 13 मिलियन हो गई है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












