
मोहम्मद यूनुस के बड़बोलेपन के जवाब में भारत का एक फैसला... बांग्लादेश की इस इंडस्ट्री को लगेगा 3 गुना झटका!
AajTak
बांग्लादेश की दिक्कत है कि उसे अब निर्यात के लिए चटगांव या मोंगला जैसे बंदरगाहों पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा. लेकिन ये पोर्ट पहले से ही भीड़भाड़ और सीमित क्षमता से जूझ रहे हैं. भारतीय बंदरगाहों की तुलना में इनकी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी कम है, जिससे शिपिंग में समय और लागत बढ़ेगी. बांग्लादेश को अपने यहां से निर्यात करने में भारत की तुलना में लगभग 3 गुना खर्च करना पड़ता है.
चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ चालबाजियां करने वाले और बांग्लादेश को समंदर का एकमात्र गार्जियन बताने वाले मोहम्मद यूनुस को भारत ने तोल-मोल कर मगर ठोस जवाब दिया है. भारत के संसाधनों के सहारे विदेश व्यापार करने वाले बांग्लादेश से भारत ने ट्रांस शिपमेंट की अहम सुविधा छीन ली है. भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को मिल रही इस सुविधा को खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा कि इस सुविधा की वजह से भारत के हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर भीड़ बढ़ती जा रही थी. और इन जगहों पर कंटेनरों की तादाद बढ़ जाने से भारत का निर्यात प्रभावित हो रहा था.
ट्रांस शिपमेंट का अर्थ एक ऐसी सुविधा से है जिसमें एक देश अपने माल को किसी दूसरे देश के बंदरगाहों, हवाई अड्डों या सड़क मार्गों के जरिए तीसरे देशों तक भेज सकता है. सरल शब्दों में कहें तो एक देश से दूसरे देश को निर्यात प्रक्रिया के दौरान बीच में पड़ने वाले तीसरे देश के बंदरगाहों, हवाई, अड्डों या सड़क को इस्तेमाल करने की सुविधा.
जून 2020 से ट्रांस शिपमेंट की सुविधा उठा रहा था बांग्लादेश
भारत ने बांग्लादेश को यह सुविधा जून 2020 से दे रखी थी. बांग्लादेश अपने सामानों को भारतीय जमीन, बंदरगाहों (जैसे कोलकाता, हल्दिया) और हवाई अड्डों (जैसे दिल्ली) के रास्ते अन्य देशों को निर्यात करता और मोटा मुनाफा कमाता था.
यह सुविधा बांग्लादेश को वर्ल्ड मार्केट में आसान एंट्री देता था. बांग्लादेश अपने माल को भारत के लैंड कस्टम स्टेशनों (LCS) से ट्रकों या कंटेनरों में भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचाता था, जहां से इसे आगे शिपिंग या हवाई मार्ग से भेजा जाता था. यह प्रक्रिया समय और लागत बचाने में मदद करती थी.
हालांकि भारत की ओर से बांग्लादेश को नेपाल और भूटान में निर्यात के लिए मिलने वाली ट्रांस शिपमेंट की सुविधा जारी रहेगी.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








