
मोदी सरकार के इस फैसले से बांग्लादेश की मुश्किल बढ़ी, रूस से मांगी मदद
AajTak
भारत के गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध से बांग्लादेश को अधिक कीमतों पर गेहूं खरीदनी पड़ रही है. इसे देखते हुए बांग्लादेश रूस से गेहूं आयात की कोशिश कर रहा है. रूस बांग्लादेश को कम कीमतों पर गेहूं दे सकता है. इसी कारण आज बांग्लादेश के सरकारी अधिकारी रूस के अधिकारियों से एक वर्चुअल मीटिंग में बात करेंगे.
भारत के गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से कई देश खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं जिनमें पड़ोसी बांग्लादेश भी शामिल है. बांग्लादेश भारत से अपने जरूरत का गेहूं खरीदता था लेकिन अब प्रतिबंध के कारण उसे अन्य विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है. बांग्लादेश की सरकार और कारोबारी अधिकारियों ने बताया कि अब बांग्लादेश अपने गेहूं की आपूर्ति को सुरक्षित करने के लिए रूस से बात कर रहा है.
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश रूस से गेहूं खरीद की कोशिश इसलिए कर रहा है ताकि उसे दूसरे विकल्पों की अपेक्षा कम कीमतों पर गेहूं मिल सके. बांग्लादेश खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस से गेहूं के सौदे को अंतिम रूप देने के लिए बांग्लादेश ने गुरुवार को रूस के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की है.
नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा, 'हम शुरू में रूस से कम से कम दो लाख टन गेहूं मांगेंगे.' बांग्लादेश खाद्य मंत्रालय से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला.
भारत से सबसे अधिक गेहूं खरीदता है बांग्लादेश
बांग्लादेश लगभग 70 लाख टन गेहूं का आयात करता है और पिछले साल इसमें से दो तिहाई से अधिक भारत से आयात किया गया था. भारत के गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध के बाद बांग्लादेश ने दूसरे देशों से गेहूं खरीदने की कोशिश की लेकिन उसे उतने ही गेहूं के लिए काफी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. इसे देखते हुए बांग्लादेश ने उन देशों से महंगे गेहूं के सौदों को रद्द कर दिया है.
एक वैश्विक ट्रेडिंग फर्म के मुंबई स्थित एक डीलर ने बताया कि बांग्लादेश भारतीय गेहूं की लागत और माल ढुलाई का प्रति टन 400 सौ डॉलर (31,303 रुपये) से कम का भुगतान कर रहा था लेकिन अब दूसरे आपूर्तिकर्ता प्रति टन 460 डॉलर (लगभग 36 हजार रुपये) में उसे गेहूं दे रहे हैं. इससे बांग्लादेश में गेहूं और आटे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








