मैक्सिको सिटी में बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल
AajTak
न्यूज एजेंसी के मुताबिक आपातकालीन कर्मियों ने बताया कि बस सड़क से उतरकर 30 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी. मैक्सिको के राष्ट्रीय अखबार मिलेनियो के मुताबिक, हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ. इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की.
मैक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही एक बस बुधवार को खाई में जा गिरी. हादसे में एक वर्षीय बच्चे सहित कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक आपातकालीन कर्मियों ने बताया कि बस सड़क से उतरकर 30 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी. मैक्सिको के राष्ट्रीय अखबार मिलेनियो के मुताबिक, हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ. इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की.
ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मी घायलों को मैग्डेलेना पेनास्को शहर ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. यहां स्थानीय निवासियों, नगर परिषद कर्मियों और निजी एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. हालांकि, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायलों के इलाज के लिए शहर के सभी डॉक्टरों से मदद मांगी गई.
ओक्साका सरकार के महासचिव जीसस रोमेरो लोपेज ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे (स्थानीय समय) हुई. मृतकों में 13 महिलाएं और 13 पुरुष और एक साल का बच्चा शामिल है.
ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है और विभिन्न राज्य एजेंसियों को पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने सरकार, स्वास्थ्य, सार्वजनिक सुरक्षा, कल्याण, टेक्वियो और समावेशन, नागरिक सुरक्षा, साथ ही डीआईएफ के सचिवों को सटीक निर्देश दिए हैं ताकि वे मौके पर पहंचे और इस भयानक दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद करें."

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








