
'मैं सो नहीं पाती, हर दिन रोती हूं, मुझे मेरे पिता से आजादी चाहिए' Britney spears की मांग
AajTak
एक लंबे समय से ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके पिता जेमी स्पीयर्स के बीच चल रहे विवाद अब कोर्ट में हैं. बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज करवाते वक्त ब्रिटनी इमोशनल हो गईं और कह उठी और अपनी आजादी की गुहार करने लगीं.
ब्रिटनी के पिता 2008 से ही सिंगर की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पैसों पर कानूनी अधिकार रखते हैं. पिछले 13 साल से गार्जियनशिप पर चल रहे विवाद को अब ब्रिटनी स्पीयर्स खत्म करने के मूड में हैं. इसी सिलसिले में ब्रिटनी ने विडियो लिंक के जरिए लॉस एंजिलिस के कोर्ट में करीब 20 मिनट का बयान दर्ज करवाया है. जहां ब्रिटनी अपनी आजादी की मांग कर रही हैं. जानिये आखिर क्या है मामला और क्यों ब्रिटनी चाहती हैं आजादी... ब्रिटनी के सपोर्ट में उनके कई फैंस सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर भी ब्रिटनी के नाम पर लाखों ट्वीट्स किए गए हैं. कई हैशटैग क्रिएट किए गए, जिसमें से FreeBritney के नाम से चला हैशटैग काफी वायरल हो रहा है. इस पर ब्रिटनी स्पीयर्स का कहना है कि कंजरवेटरशिप बहुत बुरा है. मैं सो नहीं पाती, हर दिन रोती हूं, मुझे मेरे पिता के संरक्षण से आजादी चाहिए.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










