
'मैं यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आई हूं... 6 महीने से ज्यादा नहीं रुकूंगी', पदभार संभालने के बाद बोलीं सुशीला कार्की
AajTak
नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सिंहदरबार में पदभार संभाला और कहा कि उनकी टीम सत्ता का स्वाद चखने नहीं आई है, वे छह महीने में नई संसद को जिम्मेदारी सौंप देंगी. नेपाल-भारत सीमा आम लोगों के लिए खोल दी गई है, हालांकि बड़ी गाड़ियों की आवाजाही अभी बंद है.
नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की रविवार को सिंहदरबार पहुंचीं और औपचारिक रूप से पदभार संभाला. इस दौरान नेपाल के आर्मी चीफ भी उनके साथ मौजूद रहे. पद संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में कार्की ने कहा, 'मैं और मेरी टीम यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं. हम यहां 6 महीने से ज्यादा नहीं रुकेंगे.'
सुशीला कार्की ने कहा, 'तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल लोगों की जांच होगी. मेरी टीम और मैं सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं. हम 6 महीने से ज्यादा नहीं रहेंगे और नई संसद को जिम्मेदारी सौंप देंगे. जनता के सहयोग के बिना हम सफल नहीं हो सकते.'
यह भी पढ़ें: बॉर्डर खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू... Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर कैसे हैं हालात
सुशीला कार्की से युवाओं को उम्मीदें
नेपाल में प्रधानमंत्री बनने के बाद युवाओं का मानना है कि यह आंदोलन बहुत जरूरी था. उन्हें उम्मीद है कि सुशीला कार्की के नेतृत्व में बदलाव आएगा, जिससे नेपाल सुखद और विकसित हो सकेगा. युवाओं ने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी बताई. यह भी कहा कि यहां की परिस्थितियां उन्हें देश से बाहर जाने पर मजबूर कर रही थीं. संतोष नामक एक युवक ने बताया कि हालात इतने खराब थे कि हर छोटे से छोटे काम के लिए दफ्तरों में पैसे देने पड़ते थे. कोई भी सरकारी कार्यालय बिना घूस के काम नहीं करता था, जबकि बड़े-बड़े नेताओं के काम आसानी से हो जाते थे. इससे आम लोग बेहद परेशान हो गए थे.
'इस नेतृत्व की लंबे समय से जरूरत थी'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








