
'मैं जिंदा हूं', Poonam Pandey ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- सर्वाइकल कैंसर ने नहीं ली मेरी जान
AajTak
एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी. पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी. उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस बात का ऐलान किया था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है. इसका कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया था. लेकिन पूनम पांडे जिंदा हैं.
एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी. पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी. उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस बात का ऐलान किया था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है. इसका कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया था. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की कोई खबर नहीं आई है. ना ही उनके घरवालों का कोई अता-पता था. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है. वो जिंदा हैं.
जिंदा हैं पूनम पांडे
इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना वीडियो शेयर किया है. इसमें पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है. दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है. वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था. मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है. आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है.' देखें पूनम पांडे का नया वीडियो:
पूनम पांडे की वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा एक बार फिर मच गया है. एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अपनी मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है. उन्होंने अपनी एजेंसी HAUTERRFLY के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए वीडियो में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से माफी मांगते हुए पूनम पांडे कह रही हैं कि उन्होंने ये सब सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











