
'मैं उतरने से डर रही थी', इजरायली यात्रियों से भरे विमान को दुश्मन देश सऊदी में करनी पड़ी आपात लेैंडिंग, फिर...
AajTak
सऊदी अरब और इजरायल के रिश्ते पूर्व में बेहद खराब रहे हैं लेकिन सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. इसी क्रम में सऊदी अरब ने पहली बार जेद्दा से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ान को मंजूरी दी है.
इजरायल के साथ अपने रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश में सऊदी अरब ने पहली बार अपने देश से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ान को मंजूरी दे दी है. दरअसल, एयर सेशेल्स का विमान एयरबस 320 सेशेल्स द्बीप समूह से इजरायल के शहर तेल अवीव जा रहा था लेकिन सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण उसे आपात स्थिति में सऊदी के जेद्दा एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा. इसके बाद सऊदी ने हवाई अड्डे पर फंसे 128 इजरायली नागरिकों को उनके देश भेजने के लिए पहली बार सऊदी से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ान को मंजूरी दी जिसे लेकर इजरायल की प्रधानमंत्री ने सऊदी का आभार जताया है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के कार्यालय की तरफ से किए गए एक ट्वीट में पीएम के हवाले से लिखा गया, 'इजरायली यात्रियों का सऊदी अधिकारियों के गर्मजोशी से स्वागत किया जिसकी मैं सराहना करता हूं. तकनीकी खराबी आने से उड़ान में दिक्कत हुई जिस कारण विमान को जेद्दा में आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा. मुझे खुशी है कि वे सभी घर आ रहे हैं. यह एक अच्छे पड़ोसी की निशानी है और मैं इसकी सराहना करता हूं.'
एयर सेशेल्स के विमान ने अपने उड़ान के चार घंटे बाद और तेल अवीव में अपने निर्धारित लैंडिंग से केवल 90 मिनट पहले सऊदी में आपात लैंडिंग की. मंगलवार को सऊदी अरब से सीधे तेल अवीव के लिए एक फ्लाइट की व्यवस्था की गई.
'हम सऊदी में उतरने से डर रहे थे'
विमान में सवार चेन गिलाडी ने विमान में तकनीकी खराबी की जिक्र करते हुए बताया, 'विमान में लाइटें बंद हो गईं. हमें बदबू आ रही थी. क्रू के लोग गलियारे में इधर-उधर भाग रहे थे. हमें कुछ नहीं बताया गया. मैं बस प्रार्थना कर रही थी कि हम सुरक्षित रूप से लैंड कर जाएं. अंत में जब हमें जमीन दिखने लगी तब हम हैरान रह गए कि हम कहां जा रहे हैं. जब विमान लैंडिंग कर रहा था, तो पायलट ने हमें बताया कि क्या हो रहा था.'
गिलाडी ने बताया कि सऊदी अरब में उतरने के बाद उन्हें फिक्र हो रही थी और इजरायली यात्री प्लेन से नीचे उतरने से भी डर रहे थे. लेकिन जब यात्री जेद्दा एयरपोर्ट पर उतरे तब सऊदी अरब को लेकर उनकी चिंता फुर्र हो गई क्योंकि सऊदी अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके ठहरने के लिए अच्छी व्यवस्था कराई.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







