
'मेरे 4 बच्चों के पिता कौन, नहीं मालूम', बताते हुए रो पड़ी महिला
AajTak
एक महिला ने अपनी पीड़ादायक कहानी सुनाई है. उनका वीडियो वायरल हो रहा है. महिला ने कहा है कि उनके चार बच्चों के पिता कौन हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. महिला कई बार यौन शोषण का शिकार हुईं. महिला अब कपड़े धोकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं.
एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इमोशनल आपबीती शेयर की है. महिला का कहना है कि उनके चार बच्चों के पिता कौन हैं, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है. महिला का कई बार यौन शोषण का सामना करना पड़ा था.
महिला ने कहा कि सड़क पर रहते हुए वह 3 बार प्रेग्नेंट हुईं. एक बार होटल में दो लोगों ने रेप किया, फिर वह चौथी बार प्रेग्नेंट हुई. महिला एक इंटरव्यू में बात करते हुए कई बार रो पड़ीं. लूसी अब केन्या में मिथोली नाम के गांव में रहती हैं और कपड़े धोकर अपने चार बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं. महिला की ताउम्र मुफलिसी में बीती है.
मां की मौत के बाद आंटी का अत्याचार लूसी मूलत: केन्या के वंबोई की रहने वाली हैं. उन्होंने एक वीडियो में अपनी कहानी शेयर की. लूसी जब पांच साल की थीं तो उनकी मां की मौत हो गई. इसके बाद वह अपनी आंटी के पास रहने के लिए केन्या के नकारू शहर चली गईं, आंटी अपने एक बच्चे के साथ यहां रहती थीं.
लूसी ने बताया कि उनके लिए यहां भी जिंदगी आसान नहीं थी क्योंकि उन्हें यहां भूखमरी का सामना करना पड़ा. उनकी आंटी अक्सर बाहर घूमने चली जाती थीं. जब वह वापस आती थीं तो उनके साथ मारपीट करती करती थीं. मारपीट के बाद चोट के निशान आज भी हैं. कई बार तो आंटी ने जलाने की भी कोशिश की.
लूसी ने कहा कि एक दिन जब वह स्कूल से वापस आईं तो घर में रखे 700 रुपए लेकर नकारू से नाइवासा शहर चली गईं.
नाइवासा में वह बेघर थीं और सड़क पर सोती थीं. यहां भी उनकी जिंदगी में कोई खास सुधार नहीं हुआ. नाइवासा में रहते हुए उन्हें ड्रग्स की लत लग गई. उनके आसपास ड्रग्स लेने वाले दूसरे लड़के भी रहते थे. इसी दौरान लूसी प्रेग्नेंट हो गईं, लेकिन उन्हें यह बात पता नहीं चल सकी कि उनके बच्चे का पिता कौन है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










