
मेरिट में आने पर कराएंगे हवाई सैर... सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला ऑफर
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने मेरिट में जगह बनाने पर बच्चों को हवाई सैर कराने का ऑफर दिया है. प्रिंसिपल का कहना है कि वे अब तक कई बच्चों को हवाई यात्रा करवा चुके हैं. इसके बाद से बच्चों में पढ़ाई को लेकर मेहनत करने की कंपटीशन चल रही है. उन्हें इस प्रयास से मोटिवेट किया है.
स्टूडेंट्स को पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करने के लिए पंजाब के फिरोजपुर के जीरा कस्बे के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक अनूठी पहल शुरू की है. प्रिंसिपल ने कहा है कि स्कूल का कोई भी 10वीं और 12वीं का स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश मेरिट सूची में शामिल होगा, उसे वे अपने खर्चे पर हवाई सैर करवाएंगे.
पंजाब सरकार स्कूलों में सिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए प्रयास कर रही है. उसी तर्ज पर जीरा कस्बे के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हवाई सैर का ऑफर दिया है.
प्रिंसिपल अब तक अपने स्कूल की 2 छात्राओं को अमृतसर से गोवा की हवाई यात्रा करवा चुके हैं. उनका कहना है कि अब जनवरी के अंत में 2 छात्राओं को अमृतसर से दिल्ली की हवाई यात्रा करवाई जाएगी, ताकि उनसे प्रेरित होकर अन्य छात्राएं भी मेहनत करें.
जीरा के शहीद गुरुदास राम मेमोरियल सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में राकेश शर्मा ने तीन साल पहले प्रिंसिपल के तौर पर ज्वाइन किया था. उन्होंने देखा कि स्कूल की छात्राएं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मेरिट में पोजिशन हासिल नहीं कर पा रही हैं. इसके बाद उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाने व उन्हें प्रदेश मेरिट सूची में जगह बनाने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.
स्कूल के चार बच्चे मेरिट में बना चुके हैं जगह

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







