
मेघालय राजा हत्याकांड: किसने रची साजिश, कौन था मास्टरमाइंड और किसने ली सुपारी... 'कातिलों' के चेहरों से उठ गया नकाब
AajTak
राजा रघुवंशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाह और सुपारी किलर्स आनंद, आकाश और विक्की ठाकुर की पहली बार तस्वीरें सामने आई हैं. मेघालय पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया है, जबकि चार अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.
मेघालय में इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाह और सुपारी किलर्स आनंद, आकाश और विक्की ठाकुर की पहली बार तस्वीरें सामने आई हैं. मेघालय पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया है, जबकि चार अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी. राज कुशवाह, जो सोनम से पांच साल छोटा है, इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. वह सोनम के पिता की इंदौर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था, जहां दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. इस साजिश को अंजाम देने के लिए राज ने तीन सुपारी किलर्स आनंद, आकाश और विक्की ठाकुर को हायर किया.
मेघालय डीजीपी आई. नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने शादी से पहले ही राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या का प्लान बना लिया था. बीते माह 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी और नौ दिन बाद 20 मई को वे हनीमून के लिए शिलांग गए. 23 मई को नोंग्रियाट गांव के शिपारा होमस्टे से चेकआउट करने के बाद राजा की हत्या कर उनका शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में फेंक दिया गया. 2 जून को शव बरामद हुआ, जबकि सोनम आज यानी 9 जून को गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली.
पुलिस के अनुसार, प्रेमी राज कुशवाह लगातार सोनम के संपर्क में था और साजिश के हिसाब से आगे बढ़ रहा था. मेघालय में मावलखियात के एक टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी के बयान ने पुलिस को अहम सुराग दिया, जिसमें उसने बताया कि उसने राजा और सोनम के साथ तीन अन्य पुरुषों को देखा था. तीनों हिंदी में बात कर रहे थे, इसलिए ज्यादा कुछ समझ में नहीं आया, यहीं से पुलिस जांच में अहम सबूत मिला.
सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाने के लिए पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है. सोनम के परिजनों ने मेघालय पुलिस के दावों को खारिज करते हुए CBI जांच की मांग की है, लेकिन राजा के भाई विपिन ने कहा, ''राज कुशवाह का नाम सामने आने से लगता है कि मेघालय पुलिस सच बोल रही है.''

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







