
मेघालय में गायब इंदौर कपल केस में नया ट्विस्ट, पत्नी सोनम UP के गाजीपुर से गिरफ्तार
AajTak
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को 7 दिनों के अंदर बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सोनम ने सरेंडर कर दिया है. पुलिस एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है.
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सोनम ने सरेंडर कर दिया है. पुलिस एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है.
सूत्रों ने बताया कि सोनम 2 घंटे पहले ही मिली. फिलहाल इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद महिला को होल्ड किया गया. इंदौर पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है. पूरे मामले की जानकारी के लिए सोनम ने अपने घर खुद ही कॉल किया था.
यह भी पढ़ें: मेघालय में लापता सोनम रघुवंशी का इंदौर में घर के बाहर टांगा गया 'उल्टा फोटो', फैमिली बोली- एक पंडित जी ने सलाह दी है
इस केस के बारे में मेघालय मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है..
वहीं, इस मामले में मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि इंदौर के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सोनम को किसी तरह की चोट नहीं लगी है. वो पूरी तरह ठीक है. इस वक्त पुलिस द्वारा उसे यूपी के गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है.
आपको बता दें कि शनिवार को एक पर्यटक गाइड ने दावा किया था कि इंदौर के हनीमून कपल राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम जिस दिन मेघालय के सोहरा इलाके से लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन पुरुष भी थे. एक अधिकारी ने पुष्टि की कि गाइड ने पुलिस को यह जानकारी दी थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







