
मुस्लिम बहुल देश में 'एलियन कपड़े' पहनने पर प्रतिबंध! बच्चों के ईद मनाने पर भी रोक
AajTak
मुस्लिम बहुल देश ताजिकिस्तान में इस्लामिक ड्रेस हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है. इसके तहत हिजाब के साथ-साथ कई चीजों पर रोक लगाने की बात कही गई है जिसमें बच्चों को ईद मनाने से रोकना भी शामिल है.
मुस्लिम बहुल मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान हिजाब पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है. तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान की सीमा से लगा ताजिकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन में 19 जून को इसे लेकर एक बिल पारित हुआ था जिसके बाद अब यहां हिजाब पहनना गैरकानूनी माना जाएगा. कानून के तहत बच्चों के ईद मनाने पर भी रोक रहेगी.
हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक संसद के ऊपरी सदन मजलिसी मिल्ली के 18वें सत्र के दौरान पारित किया गया था. ताजिकिस्तान की न्यूज एजेंसी एशिया-प्लस ने बताया सदन के प्रमुख रुस्तम इमोमाली की मौजूदगी में विधेयक को पारित किया गया.
विधेयक में मजलिसी मिल्ली ने इस्लाम के दो प्रमुख त्याहारों, ईद उल फितर और ईद उल अजहा पर 'एलियन कपड़े' पहनने और बच्चों के उत्सव मनाने पर प्रतिबंध की बात कही गई है.
8 मई को देश की संसद के निचले सदन मजलिसी नमोयंदागोन ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी. इस विधेयक के जरिए मुख्य तौर पर इस्लामिक कपड़ों खासकर हिजाब को निशाना बनाने की कोशिश की गई है.
मजलिसी नमोयंदागोन ने कुछ समय पहले प्रशासनिक उल्लंघन संहिता (code of administrative violations) में संशोधन को मंजूरी दी थी जिसके बाद संसद में यह विधेयक लाया गया. नए संशोधनों के अनुसार, कानून के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. प्रशासनिक उल्लंघन संहिता में पहले हिजाब या अन्य धार्मिक कपड़ों को पहनने को उल्लंघन के रूप में उल्लेख नहीं किया गया था.
हिजाब प्रतिबंध कानून के उल्लंघन पर भारी जुर्माना

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








