
'मुर्दा नहीं बनना चाहते...', Hamas के खिलाफ गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों की रैली, गुस्साई भीड़ ने कहा- न युद्ध चाहिए, न हमास
AajTak
हमास के विरोध में भारी संख्या में गाजा की सड़कों पर निकले लोगों का कहना है कि हमें न युद्ध चाहिए और न ही हमास. हमें शांति से जीना है. सफेद झंडे लहराते हुए इन लोगों ने शांति की मांग की है.
इजरायल और हमास की जंग के बीच अब हजारों फिलिस्तीनी नागरिकों ने मोर्चा संभाल लिया है. मोर्चा हमास को गाजा से खदेड़ने का. पहली बार गाजा में लोगों ने हमास के विरोध में रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए उन्हें गाजा छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया.
हमास के विरोध में भारी संख्या में गाजा की सड़कों पर निकले लोगों का कहना है कि हमें न युद्ध चाहिए और न ही हमास. हमें शांति से जीना है. सफेद झंडे लहराते हुए इन लोगों ने शांति की मांग की है.
इस प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'बाहर निकलो, बाहर निकलो, हमास बाहर निकलो' और 'हम जीना चाहते हैं', के नारे लगाए. ऐसे में कहा जा रहा है कि यह हमास का अंत है और उसका अंत नजदीक है.
बता दें कि सात अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि कई लोगों को अगवा कर लिया गया था. इसके बाद शुरू हुए इजरायल और हमास के युद्ध में अब तक पचास हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. गाजा तबाह हो चुका है. लोग युद्ध से थक चुके हैं और शांति से जीवन गुजर-बसर करना चाहते हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बार-बार कहा है कि इस युद्ध का मकसद हमास का खात्मा करना है, और इस संगठन को एक प्रशासनिक इकाई के रूप में नष्ट करना है. हालांकि, अब उनका कहना है कि इस नए अभियान का मकसद समूह को बचे हुए बंधकों को छोड़ने के लिए मजबूर करना है.
हमास ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने जनवरी के संघर्ष विराम समझौते की शर्तों को तोड़ा है, क्योंकि वो युद्ध को समाप्त करने और गाजा से अपने सैनिकों की वापसी और वार्ता शुरू करने में विफल रहा है. हमास ने कहा कि वे अब भी बातचीत के लिए तैयार हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत, स्टीव विटकॉफ की द्वारा तैयार किए गए "समझौते प्रस्तावों" पर विचार कर रहे हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








