
'मुनीर ने ट्रंप को मीठी गोली...', PAK पर अचानक लट्टू कैसे हुए US राष्ट्रपति, पूर्व डिप्लोमैट्स ने बताया
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले जहां पाकिस्तान को झूठा बताते थे अब वही पाकिस्तान पर लट्टू हुए जा रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि पाकिस्तान को लुभाने की कला आती है.
गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. ओवल ऑफिस में शहबाज-मुनीर से मुलाकात से पहले ट्रंप ने दोनों की खूब तारीफ की और मुनीर को बेहद ही 'शानदार इंसान' बताया. पाकिस्तानी आर्मी चीफ से ट्रंप की यह दूसरी मुलाकात है.
इससे पहले ट्रंप 18 जून 2025 को मुनीर से मिले थे और दोनों ने साथ में लंच किया था. पाकिस्तान को लेकर ट्रंप के इस यू-टर्न की काफी चर्चा है. कई देशों में राजदूत रह चुके भारत के पूर्व राजनयिक अजय बिसारिया ने इस मुलाकात पर कहा कि ये वही ट्रंप हैं जो अपने पहले कार्यकाल में पाकिस्तान पर धोखा देने और झूठ बोलने का आरोप लगा रहे थे.
पाकिस्तान, कनाडा पोलैंड और लिथुआनिया में भारत के उच्चायुक्त रहे अजय बिसारिया ने कहा कि ट्रंप पहले कार्यकाल में जहां पाकिस्तान पर धोखा देने और झूठ बोलने का आरोप लगा रहे थे अब वही, आसिम मुनीर को बेहतरीन इंसान बता रहे हैं.
उन्होंने कहा, 'आसिम मुनीर फिर से व्हाइट हाउस में हैं, पहले टर्म में ट्रंप ने कहा कि हमने पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर दिया और पाकिस्तान ने हमसे झूठ बोला, धोखा दिया. लेकिन अब वही ट्रंप मुनीर को बेहतरीन इंसान बता रहे हैं.'
पूर्व उच्चायुक्त का कहना है कि अभी के ट्रंप पुराने वाले ट्रंप यानी पहले कार्यकाल वाले ट्रंप से बिल्कुल अलग हैं और पाकिस्तान के साथ दोस्ती उनके उसी बदलाव का हिस्सा है.
वो कहते हैं, 'पाकिस्तान के लिए उसकी विदेश नीति अब प्रासंगिक बने रहने की है- अमेरिका, चीन और सऊदी अरब के जरिए. और अब वो चीन, सऊदी की तरह अमेरिका को भी अपने खेमे में करने में सफल रहा है. अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा निवेश पैकेज ऑफर भी किया है. इसके लिए मुनीर ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करके उन्हें मीठी गोली भी दे दी है.'

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






