
मुगलों की बीवियों को लेकर ओवैसी का सवाल, देखें शिवराज के मंत्री का वार
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी ने मुगलों और मुसलमानों पर नया ज्ञान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों का मुगलों से कोई रिश्ता नहीं है. ओवैसी यहीं रुक जाते तो बात समझ में आती लेकिन उन्होंने आगे ये पूछ लिया कि मुगलों की बीवियां कौन थीं? मतलब ये कि उनका मकसद मुसलमानों का मुगलों से पल्ला झाड़ना नहीं बल्कि हिंदुओं को भड़काना था. उधर, बीजेपी ओवैसी को मुसलमानों का भस्मासुर बता रही है. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'ओवैसी मुस्लिमों के भस्मासुर हैं. ओवैसी समाज के अंदर विद्वेष फैलाने की नापाक कोशिश लगातार करते रहते हैं. ओवैसी तो यह बताएं कि जब मुगलों से भारत के मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है, तो जब उनके स्मारकों पर कोई बात आती है तो ओवैसी को बेचैन क्यों हो उठते हैं. उन्होंने आज मातृशक्ति का अपमान किया है'. देखें

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












