
मुंबई में 50 से अधिक अस्पतालों... हिंदुजा कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी
AajTak
पुलिस के मुताबिक, सभी धमकी भरे ईमेल Beeble.com नाम की वेबसाइट से जुड़ी एक ही आईडी से भेजे गए थे, जिसका सर्वर साइप्रस में स्थित है. अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.
मुंबई में 50 से ज्यादा अस्पतालों और चरनी रोड स्थित हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स को मंगलवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद बम स्क्वाड और पुलिस टीमें तलाशी अभियान के लिए इन प्रतिष्ठानों में पहुंचीं. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि अस्पतालों के बिस्तरों के नीचे और बाथरूम में बम लगाए गए हैं, जिनमें कुछ देर में ब्लास्ट होगा. पुलिस ने बताया कि VPN नेटवर्क का इस्तेमाल करके ये ईमेल भेजे गए थे.
मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल, रहेजा हॉस्पिटल, सेवन हिल हॉस्पिटल, कोहिनूर हॉस्पिटल, केईएम हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, सेंट जॉर्ज और अन्य हॉस्पिटल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला. ये ईमेल Beeble.com नाम की एक वेबसाइट से भेजे गए थे. जैसे ही अस्पतालों को थ्रेट ईमेल मिला, उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया. बम स्क्वाड और पुलिस की टीमों ने अस्पतालों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
ये ईमेल किसने भेजा था और कहां से भेजा था इस बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. धमकी भरा ईमेल करने के पीछे क्या मकसद है इस बारे में कुछ साफ नहीं पता चल पाया है. हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रिंसिपल डॉ. मीनू बी मदलानी ने कहा, 'हमें ईमेल के जरिए धमकी मिली. मैंने इसकी सूचना वीपी पुलिस स्टेशन और अपने प्रबंधन को दी. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ गहन जांच की और पाया कि यह धमकी अफवाह थी'.
बीते कुछ समय में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कई कॉलेजों और स्कूलों को इसी तरह की धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गई हैं. मई महीने में दिल्ली और नोएडा के लगभग 100 स्कूलों और 15 कॉलेजों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले भेजे गए थे. पुलिस के मुताबिक, सभी धमकी भरे ईमेल Beeble.com नाम की वेबसाइट से जुड़ी एक ही आईडी से भेजे गए थे, जिसका सर्वर साइप्रस में स्थित है. अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






