
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चोरी हुआ मजिस्ट्रेट का फोन, मरीन ड्राइव पुलिस कर रही चोर की तलाश
AajTak
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का मोबाइल फोन चोरी हो गया. उनकी शिकायत पर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब चोर को तलाश रही है.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक आईपीएल मैच के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का मोबाइल फोन चोरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मैच था, और मजिस्ट्रेट अपने परिवार के साथ स्टेडियम में मैच देखने गए थे, जब उनका मोबाइल किसी ने कथित रूप से उनके पॉकेट से निकाल लिया.
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुजफ्फर शेख ने मोबाइल चोरी होने की घटना की पुलिस में ऑनलाइन शिकायत की. उन्होंने बताया कि अपने परिवार के साथ 17 अप्रैल की शाम को वे वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे. शिकायत के मुताबिक, मैच की भीड़ और उत्साह के बीच, अज्ञात चोरों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए उनका मोबाइल चोरी कर लिया.
यह भी पढ़ें: MI vs CSK Live Score, IPL 2025: रचिन रविंद्र और रशीद की जोड़ी मैदान में, मुंबई ने जीता है टॉस
मरीन ड्राइव पुलिस ने दर्ज किया मामला
चोरी की घटना के बाद सीजेएम मुजफ्फर शेख की शिकायत पर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्टेडियम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद स्टेडियम में स्टैंड्स से हटेगा मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम... फैसले पर बिफरे पूर्व कप्तान, जानें पूरा मामला

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







