
मिनियापोलिस स्कूल शूटिंग को FBI ने बताया ‘टेरर अटैक’, ट्रंप ने अमेरिकी फ्लैग झुकाने के दिए आदेश
AajTak
एफबीआई अब इस हमले को घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत से जुड़ा अपराध मानकर जांच कर रही है. इस गोलीबारी में 2 बच्चों की मौत और 17 अन्य घायल हुए थे. हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी. राष्ट्रपति ट्रंप ने शोक व्यक्त करते हुए 31 अगस्त तक सभी संघीय भवनों, सैन्य ठिकानों और नौसैनिक जहाजों पर अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है.
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में कैथोलिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियां लगातार नई जानकारियां जुटा रही हैं. बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) हुई इस गोलीबारी में 2 बच्चों की मौत और 17 अन्य घायल हुए थे. हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी. इस घटना को लेकर एफबीआई ने आतंकी साज़िश की आशंका जताई है.
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच में अब इस हमले को घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत से जुड़ा अपराध माना जा रहा है. एजेंसी का फोकस इस बात पर है कि क्या हमलावर रॉबिन वेस्टमैन किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा था या उसने पूरी योजना अकेले ही बनाई थी.
पुलिस को मिले ऑनलाइन सुराग
पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा के अनुसार, हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है, जिसने राइफल, शॉटगन और पिस्टल से हमला किया. वेस्टमैन ने प्रार्थना के दौरान चर्च की खिड़कियों से अंदर बैठे बच्चों पर गोलियां बरसाईं. उन्होंने बताया कि वेस्टमैन ने घटना से पहले यूट्यूब पर एक मैनिफेस्टो अपलोड किया था, जिसमें हमले की मंशा दर्ज थी. हालांकि, वीडियो को प्लेटफॉर्म ने हटा दिया है. फिलहाल, डिजिटल फुटप्रिंट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है.
आरोपी रॉबिन वेस्टमैन ने हमले में तीन अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया, जिन्हें उसने पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदा था. इस खुलासे के बाद अमेरिका में फिर से गन कंट्रोल कानूनों को लेकर बहस तेज हो गई है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






