
मिथुन की फिल्म प्रजापति को बंगाल के सरकारी थियेटर में नहीं मिली स्क्रीन, BJP का ममता सरकार पर निशाना
AajTak
पश्चिम बंगाल की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. ये विवाद दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म प्रजापति को बंगाल सरकार का सरकारी थियेटर नंदन न मिने की वजह से उठा है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि फिल्म में मिथुन के होने के चलते ही उसे थियेटर में स्क्रीन नहीं दी गई.
दिग्गज अभिनेता और पश्चिम बंगाल BJP के नेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ ही बंगाली सुपर स्टार देव की स्टारर फिल्म प्रजापति को बंगाल के सरकारी थियेटर नंदन में स्क्रीन देने से मना कर दिया गया है. दोनों बंगाली स्टार्स की फिल्म 2 अन्य फिल्मों के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई है. बाकी दोनों फिल्मों को बंगाल सरकार ने नंदन में स्कीन दी है, लेकिन प्रजापति को स्क्रीन देने से साफतौर पर इनकार कर दिया गया.
मिथुन के अलावा फिल्म के दूसरे स्टार और प्रोड्यूसर देव दीपक टीएमसी से सांसद भी हैं. विवाद सामने आने के बाद BJP सहित तमाम विपक्षी पार्टियां बंगाल सरकार पर सवाल उठा रही हैं. विपक्ष का कहना है कि नंदन में प्रजापति फिल्म को स्क्रीन इसलिए नहीं दी जा रही है, क्योंकि उस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने काम किया है.
BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि बांग्ला सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन कार्यक्रम में सिर्फ इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वह बीजेपी में हैं. घोष ने आगे कहा कि देव को भी चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया गया था, वह ऐसा करने को तैयार नहीं थे.
दिलीप घोष ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल में अगर आप TMC का समर्थन नहीं करते हैं तो आपको अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए हॉल नहीं मिलेगा. यह बहुत बुरी मानसिकता है. उनका (देव) एकमात्र दोष यह है कि उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया. हालांकि, TMC ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन किया है.
कोलकाता के मेयर और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि नंदन में शो न मिल पाने का कारण यह है कि नंदन को दूसरी फिल्मों के लिए बुक कर लिया गया है. वहां, फिल्म प्रदर्शित करने के लिए पहले से ही बुकिंग करानी होती है. बुकिंग से मुख्यमंत्री का कोई लेना-देना नहीं है. हो सकता है कि फिल्म 'प्रजापति' के लिए पहले पत्र नहीं दिया गया हो. हकीम ने आगे कहा कि सच नहीं है कि मिथुन चक्रवर्ती के कारण उनकी फिल्म को शो नहीं मिला. उस फिल्म में देव भी हैं.
इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए TMC सांसद देव उर्फ दीपक अधिकारी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि इस बार नंदन की कमी जरूर खलेगी, लेकिन कोई बात नहीं, फिर मिलेंगे. इससे पहले साल की शुरुआत में अनिक दत्ता द्वारा निर्देशित 'अपोराजितो' नाम की एक और फिल्म को भी नंदन में स्क्रीनिंग के लिए कोई स्लॉट नहीं दिया गया था. यह फिल्म प्रसिद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे पर आधारित थी. फिल्म के निर्देशक अनिक दत्ता राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कड़े आलोचक के रूप में जाने जाते हैं. उस समय भी यही विवाद खड़ा हुआ था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







