
...मिखाइल गोर्बाचेव की दो गलतियों से 15 हिस्सों में टूट गया था सोवियत संघ और थम गई थी कोल्ड वॉर
AajTak
सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो 1985 से 1991 तक राष्ट्रपति रहे थे. गोर्बाचेव के काल में ही सोवियत संघ का विघटन हुआ था और इससे टूटकर 15 देश बने थे. 25 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ का विघटन हो गया था.
Mikhail Gorbachev: सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन हो गया. वो 91 साल के थे. गोर्बाचेव लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. गोर्बाचेव वही राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने बिना खून बहाए शीत युद्ध खत्म कर दिया था. दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिका और सोवियत संघ में सालों तक शीत युद्ध चलता रहा था. एक ओर शीत युद्ध खत्म कराने का ताज उन्हें मिला है तो दूसरी ओर सोवियत संघ को बिखरने से न रोक पाने की नाकामी का दाग भी.
मिखाइल गोर्बाचेव वो राष्ट्रपति थे, जो सुधार करना चाहते थे, लेकिन असल में वो अपनी ही सत्ता की कब्र खोद रहे थे. गोर्बाचेव के सामने ही सोवियत संघ बिखर गया था.
वो सोवियत संघ, जिसने एडोल्फ हिटलर को हराया. वो सोवियत संघ, जिसने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के साथ शीत युद्ध किया और परमाणु होड़ में हिस्सा लिया. वो सोवियत संघ, जिसने अंतरिक्ष में पहला उपग्रह भेजा. अंतरिक्ष में जाने वाला पहला इंसान भी सोवियत संघ का ही था. उसका नाम यूरी गागरिन था. एक वक्त सोवियत संघ हर मामलों में आगे था. लेकिन गोर्बाचेव के देखते ही देखते सोवियत संघ बिखर गया और इससे 15 देश बन गए.
25 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ टूट गया था. टूटकर 15 नए देश बने- आर्मीनिया, अजरबैजान, बेलारूस, इस्टोनिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, मालदोवा, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार कहा था, ये सोवियत संघ के नाम पर 'ऐतिहासिक रूस' का विघटन था. हम पूरी तरह से अलग देश में बदल गए और हजार सालों में हमारे पूर्वजों ने जो बनाया था, वो बिखर गया.
गोर्बाचेवः 1931 में जन्मे, 1985 में राष्ट्रपति बने

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







