
मास्टरमाइंड सिकंदर ने कैसे हैंग किया NEET परीक्षा का सिस्टम, पढ़ें पेपर लीक के 7 आरोपियों का कुबूलनामा
AajTak
NEET paper leaked confession: NEET पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों समेत 7 आरोपियों ने बताया कि कैसे परीक्षा से पहले 'मास्टरमाइंड' से मुलाकात हुई और फिर परीक्षा से एक दिन पहले क्वेश्चन पेपर दिया गया व रटवाया गया. आरोपियों के कुबूलनामे में कई बातें सामने आई हैं.
अंडरग्रेजुएट मेडिकल एट्रेंस टेस्ट यानी NEET UG में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नीट पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ अभ्यर्थी भी शामिल हैं. अब तक की जांच में सिकंदर प्रसाद यादवेंदु (बिहार के दानापुर नगर परिषद में जेई है) नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. पकड़े गए सात अभ्यर्थियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कैसे सिकंदर ने नीट के पेपर में सेंधमारी करके पूरा घोटाला किया. यहां हम आपको इन आरोपियों के हूबहू वही बयान दे रहे हैं जो उन्होंने पुलिस को शपथनामे के साथ दिए हैं.
आरोपियों का कुबूलनामा इस प्रकार है-
नीट अभ्यर्थी शिवनंदन कुमार (उम्र 19 वर्ष)
पता - हरैया, थाना-बाराचट्टी, जिला-गया
मैं अपना सफाई का बयान बिना भय एवं दबाव, बिना लोभ लालच के शास्त्रीनगर थाने पर दरोगा के समक्ष दे रहा हूं. सिकंदर प्र० यादवेन्दु से मेरा परिवारिक संबंध हैं और सिकंदर अंकल ने बताया कि नीट की परीक्षा की तिथि जारी हो गई, परीक्षा 05.05.24 को होने वाली है. इसी क्रम में मैं पटना बुद्धा कॉलोनी में ही रहकर तैयारी करता था. अंकल ने कहा कि दिनांक 04.05.24 को शाम में आ जाओ, मैं अंकल के पास पहुंचा. अंकल ने मुझे अमित आनन्द और नीतिश के पास पहुंचा दिया जहां पर नीट की परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर सामग्री के साथ पढ़वाया और रटवाया गया. मैं अपने परीक्षा सेंटर पाटलीपुत्रा कॉलोनी इंटरनेशनल स्कूल में था. वहां पहुंच कर मैंने अपनी परीक्षा पाली के अनुसार दी. परीक्षा के बाद मुझे पुलिस ने पकड़ लिया. परीक्षा में प्रश्न पत्र एवं उत्तर सामग्री सही-सही मिल गया. परीक्षा के बाद अचानक पुलिस आई और मुझे पकड़ लिया. मैंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.
अभ्यर्थी अभिषेक कुमार (उम्र 21 वर्ष)

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






