
मालदीव में संसदीय चुनाव की वोटिंग आज, 'इंडिया आउट' का नारा देने वाले राष्ट्रपति मुइज्जू का कड़ा इम्तिहान
AajTak
पड़ोसी देश मालदीव में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. 20वें संसदीय चुनाव से पहले मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ भ्रष्टाचार की एक रिपोर्ट लीक होने से राष्ट्रपति मुइज्जू की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आज मतदान होने के बाद 28 अप्रैल को इसके नतीजे घोषित हो सकते हैं.
मालदीव में चौथे संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. यह चुनाव भारत विरोधी रूख के लिए जाने जाने वाले राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए एक कड़ा इम्तिहान है. चुनावी मैदान में आठ राजनीतिक पार्टियां हैं जिन्होंने 93 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 368 उम्मीदवार उतारे हैं. 2.8 लाख से अधिक मतदाता 602 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें विदेश में तीन मतदान केंद्र (कोलंबो, त्रिवेन्द्रम और क्वालालंपुर) भी शामिल हैं.
पहली बार राष्ट्रपति बने मोहम्मद मुइज्जू की भारत विरोधी नीति, विशेष रूप से हिंद महासागर द्वीपसमूह से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस भेजने के फैसले की भी इस चुनाव में परीक्षा होगी.डॉ. मुइज्जू के पीपीएम-पीएनसी गठबंधन ने 'इंडिया आउट' का नारा देकर सितंबर 2023 में राष्ट्रपति चुनाव जीता था.
पिछली संसद में विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के पास 44 सांसदों के साथ बहुमत था. संसद में बहुमत नहीं होने के कारण मुइज्जू के लिए नए कानून बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं. मालदीव के लोगों के सामने इस चुनाव में बेरोजगारी, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का विकास और खराब अर्थव्यवस्था प्रमुख मुद्दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: एंटी-इंडिया रुख वाले मुइज्जू भ्रष्टाचार में कैसे फंसे? पढ़ें- लीक रिपोर्ट में लगे हैं क्या-क्या इल्जाम
कानून बनाने के लिए जरूरी है बहुमत हासिल करना
भारत को उम्मीद है कि मुख्य विपक्षी और भारत समर्थक पार्टी - मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) - बहुमत हासिल करेगी. अगर ऐसा होता है तो वह पार्टी कार्यकारी शक्ति की प्रभावी विधायी निगरानी कर सकेगी. मालदीव संविधान के तहत संसद के सभी निर्णयों और सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयकों को संसदीय बहुमत से पारित कराना आवश्यक होता है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








