
मालदीव में भारतीय सैनिकों को लेकर मुइज्जु ने बोला झूठ! भड़के विपक्षी नेता
AajTak
मालदीव का विपक्ष लगातार चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. अब विपक्षी नेता अब्दुल्ला शाहिद ने कहा है कि राष्ट्रपति मुइज्जू का मालदीव में हजारों भारतीय सैनिकों की मौजूदगी का दावा झूठा है. उनका कहना है कि सरकार भारतीय सैनिकों का सही आंकड़ा पेश करने में विफल रही है.
मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने मालदीव में 'हजारों भारतीय सैनिकों' की मौजूदगी के संबंध में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की तरफ से किए गए दावों का खंडन किया है. शाहिद ने कहा कि देश में कोई भी सशस्त्र विदेशी सैनिक तैनात नहीं है. उन्होंने मुइज्जू के दावों को लेकर कहा कि यह उनकी तरफ से बोला गया एक और झूठ है
मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि मुइज्जू की सरकार ने मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की संख्या को लेकर झूठ बोला है.
मालदीव के नेता ने अपने ट्वीट में लिखा, '100 दिनों में, यह साफ हो गया है कि राष्ट्रपति मुइज्जू का 'हजारों भारतीय सैनिकों' का दावा उनकी तरफ से बोला गया एक और झूठ था. मुइज्जू सरकार की भारतीय सैनिकों की सही संख्या बता पाने में असमर्थता बहुत कुछ कहती है. देश में कोई भी सशस्त्र विदेशी सैनिक तैनात नहीं है. पारदर्शिता मायने रखती है और सच्चाई सामने आनी चाहिए.'
भारतीय सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर सत्ता में आए थे मुइज्जू
मोहम्मद मुइज्जू पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति बने. चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की वापसी के मुद्दा प्रमुखता से उठाया और लोगों से वादा किया कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो भारतीय सैनिकों को वापस भेज देंगे. वर्तमान में, डोर्नियर 228 समुद्री गश्ती विमान और दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ लगभग 70 भारतीय सैनिक मालदीव में तैनात हैं.
राष्ट्रपति पद संभालने के दूसरे दिन ही मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से अपने सैनिकों को देश से वापस बुलाने का अनुरोध किया था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







